बिलासपुर। तखतपुर पुलिस ने बकरी चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरप्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से 1 – 1 नग बकरा और बकरी जप्त किया है। इसके अलावा बकरा बिक्री से प्राप्त 10000 रुपये भी जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कुंज बिहारी पिता सुंदर पटेल उम्र 39 साल निवासी बेलसरी ने थाना तखतपुर में रिपार्ट दर्ज कराया कि उसका 7 नग बकरी/ बकरा चोरी हो गई है। किसी अज्ञात चोर ने घर मे बने कोठा के दरवाजे से ताला तोडकर बकरी को चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध दर्ज कर विवेचना की गई। दिनांक-09/01/2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी का बकरा-बकरी कुरानकांपा रोड तखतपुर मे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के बाद पेट्रोलिंग स्टाफ ने दबिश देकर एक व्यक्ति को पकड़ा और नाम पूछने पर टाल मटोल करने लगा। इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम राजाराम सागर पिता सतानंद सागर उम्र 23 साल निवासी ग्राम कोसमा थाना जरहागांव जिला मुंगेली(छ.ग.) का रहने वाला बताया। साथ ही बकरी – बकरा चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से 01-01 नग बकरा-बकरी एवं शेष बकरियों को बेचने से प्राप्त ₹10000 नकद जप्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्र आर 1065 गंगाधर कंवर, आरक्षक 191 आशीष वस्त्रकार, आरक्षक 1230 चन्द्रशेखर मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी- राजाराम सागर पिता सतानंद सागर उम्र 23 साल निवासी ग्राम कोसमा थाना जरहागांव जिला मुंगेली(छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
