बिलासपुर। तोरवा मुक्तिधाम में कोरोना संक्रमित शव को जलाने के लिए जगह नहीं मिल रही थी जिसके बाद महापौर रामशरण यादव ने डीआरएम से चर्चा कर अतरिक्त श्ोड बनवाने कहा था जिसपर रेलवे डीआरएम ने स्वीकृति देते हुए अतिरिक्त श्ोड का निर्माण कराना शुरु कर दिया है। तोरवा मुक्तिधाम में अब 3० बाई 5० फिट का शेड बनाया जा रहा है। यहां 12 से 15 चबूतरे बनेगी जिसके बन जाने से शवों को जमीन पर यहां वहां जलाना नहीं पड़ेगा इसी में अंतिम संस्कार होगी।
जिले में कोरोना संक्रमण के कारण रोजाना 3० से अधिक लोगो की मौत हो रही है। ऐसे में मुक्तिधाम में जगह की कमी के कारण परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगो ने इस बात की जानकारी महापौर रामशरण यादव को दी थी कि यहां जगह नहीं मिल पा रही है। जिसके बाद महापौर रामशरण यादव ने रेलवे के डीआरएम से इस संबंध में चर्चा करते हुए कहा था कि मुक्तिधाम का संचालन रेलवे के द्बारा ही होता है। ऐसे में इसका विस्तार करना आवश्यक है। जिसके बाद डीआरएम ने मुक्तिधाम से लगे हुए खाली जगह पर अतिरिक्त श्ोड़ निर्माण की स्वीकृति देते हुए। यहां निर्माण शुरु कराया है। कुद दिनों में ही श्ोड़ बन कर तैयार हो जाएगा जिसके बाद मुक्तिधाम में संक्रमितों के शव जलाने की समस्या नहीं होगी।
00 फ्री में मिलेगा शव जलाने के लिए लकड़ी
तोरवा मुक्तिधाम में शव इतना आ जाता है। कि यहां लकड़ी की समस्या शुरु हो गई है। ऐसे में कई लोगो ने महापौर रामशरण यादव को बताया कि गरीब और जरुरतमंद से भी लकड़ी के लिए पैसे लिए जा रहें है। लेकिन कुछ लोग असमर्थ हैं। जिसके बाद महापौर रामशरण यादव ने तोरवा मुक्तिधाम में शव जलाने के लिए नि:शुल्क लकड़ी उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
