बिलासपुर। प्रायवेट विडियो फोटो को इंटरनेट में वायरल करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंटरनेट पर प्रायवेट विडियो वायरल नहीं करने के लिए 3,00000 रू की मांग किया था।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 09.01.26 को युवती ने कोतवाली थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वर्ष 2021 में पढाई के दौरान आरोपी संतोष कुमार यादव से जान पहचान हुई थी। आरोपी के द्वारा प्रार्थीया को प्राइवेट फोटो विडीयो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर 3,00000रू की मांग की थी। आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. – 14 / 2026 धारा 308 (2), 79 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराकर आरोपी के त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर आरोपी को आज दिनांक गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन को पेश किया गया। जिसके मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया हैं।
नाम आरोपी :-
01. – संतोष कुमार यादव पिता महेन्द्र यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम रनई जशपुर थाना फरसा बहार जिला जशपुर छ.ग. हा. मु. – बसंत बिहार के पास भगवती हाटल के पास थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
