बिलासपुर। बाइक की तेज रफ्तार और स्टंटबाजी से एक नाबालिग की मौत हो गई है। तीन बाइक सवारों के बीच होड़ लगी थी, तभी एक बाइक अनियंत्रित होकर पहले पान ठेले से टकराई और फिर सीधे नाले में जा गिरी। इस हादसे में 16 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मृतक नाबालिग यामाहा R15 बाइक चला रहा था और दो अन्य बाइक सवारों के साथ तेज रफ्तार में रेसिंग कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रण हो गई और वह हादसे का शिकार हो गया। बाइक समेत नाबालिग युवक पहले पान ठेले से टकराई फिर नाले में गिर गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सकरी थाना क्षेत्र के आसमां सिटी के पास रविवार सुबह करीब 7 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों बाइक सवार बेहद तेज गति से गाड़ी चला रहे थे। हादसे के बाद साथ रेसिंग कर रहे अन्य बाइक सवार मौके से फरार हो गए।
मृतक की पहचान प्रेम कुमार सिंह (16 वर्ष), पिता रामबाबू सिंह, निवासी राजकिशोर नगर, सरकंडा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि नाबालिग को बाइक किसने उपलब्ध कराई और किन परिस्थितियों में वह वाहन चला रहा था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
