बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने रामलल्ली की शराब फैक्ट्री में धावा बोलकर 225 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है। जप्त शराब की कीमत 45000 रुपए है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने शराब कोचियों व अन्य नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देश दिया है। निर्देश का पालन करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा नशे के आरोपियों पर लगातार कार्यवाही करने टीम गठित किया गया है। आज 11/01/2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम जाली की रामलल्ली मरकाम अपने घर के आँगन में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिये रखी है। सूचना पर पुलिस ने महिला के घर में रेड कार्यवाही की और घर के आँगन से 225 लीटर कच्ची महुआ जप्त किया। जप्त शराब कीमती 45000 रूपये है। महिला ने करीबन 20/25 डिब्बा महुआ शराब पास के तालाब किनारे नष्ट किया है। करीबन 120 प्लास्टिक के खाली डिब्बे को भी नष्ट किया गया। आरोपिया के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि नरेश गर्ग,प्र.आर. बलदेव सिंह, दिनेश कांत, आर. देवानंद, आकाश डोंगरे, म.आर. अनिषा कश्यप का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
