बिलासपुर। गुरुघासीदास विश्वविद्यालय के हॉस्टल में छात्र को चाकू लेकर दौड़ाने, मारपीट करने वाले 02 युवकों को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपी शक्ति जिले के बिर्रा गांव के रहने वाले है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्र हर्ष अग्रवाल (छात्र GGU) 11/01/2026 को कोनी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीब 06/00 बजे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के तांतया भील बालक छात्रावास में दो युवकों ने चाकू लेकर दौड़ाया है। उसने बताया कि कैंपस में संचालित मेस में उसने आलूगुंडा नाश्ते को अन्य छात्र को भी देने के कहा तो मेस कर्मचारी दीपक केवट, दीपेन्द्र केवट ने नहीं देंगे कहा। इसके बाद गाली गलौज कर मेस प्लेटफार्म में चढ़कर चाकू लेकर मारने दौड़ाया। दोनो ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की। छात्र की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने तत्काल आरोपी (1) दीपक केवट पिता ठनक राम केवट उम्र 21 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति छत्तीसगढ़ (2) दीपेंद्र केवट पिता ठनक राम उम्र 19 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू को जप्त किया है। प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से प्रकरण में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट जोडा गया है। आरोपियों को विधिवत आज 12.01.2026 को गिरफ्तार किया गया हैं।
गिरफ्तार आरोपी –
(1) दीपक केवट पिता ठनक राम केवट उम्र 21 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति (छत्तीसगढ़)
(2) दीपेंद्र केवट पिता ठनक राम उम्र 19 वर्ष सा. करही थाना बिर्रा जिला शक्ति (छत्तीसगढ़)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
