बिलासपुर। लॉक डाउन के कारण जिन लोगों के लिए भोजन की ब्यवस्था नहीं हो पा रही है वो नीचे दिए गए नंबर में फोन करके मंगा सकते है। उन्हें इसके लिए 50 रुपए का शुल्क देना होगा।

लॉकडाउन में कई ऐसे लोगो हैं। जिन्हें दो वक्त की भोजन नहीं मिल पा रही है। होटले बंद है। ऐसे में बाहर से अस्पतालों में इलाज के लिए आने वालों को खाना नहीं मिल पा रहा है। इसे देखते हुए सबरी वुमंस वेलफेयर सोसायटी एंव शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान पर वृहस्पति बाजार के पास स्थित वर्किंग वूमन हॉस्टल में 5० रुपए थाली में पैक खाने की व्यवस्था की है। जिसका महापौर रामशरण यादव ने सोमवार को शुभारंभ किया। यहां जरु रतमंदों को घर पहुंचाकर पैक खाना देने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए इस नंबर सीमा पांडे 8827115636, नीलेश माड़ेवार 9826977744, संस्कार पांडे 7479984440 भोजन सुबह 9 बजे फोन करने पर 12 बजे तक भोजन मिल जाएगा। शाम 3 से 4 बजे तक फोन करने पर 6 बजे तक भोजन मिल जाएगा।प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव, प्रवक्ता अभय नारायण राय, सभापति शेख नजीरुद्दीन, प्रदेश सचिव महेश दुबे ने आज कोनी स्थित प्रयास कोविड सेंटर जाकर मरीजो और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराया। इसके अतिरिक्त संजीविनी, सिम्स ,किम्स हॉस्पिटल में भी भोजन भेजा गया। उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और महापौर राम शरण यादव ने कहा कि मरीज, उनके परिजन या वे लोग जिन्हें भोजन के लिए दिक्कत हो रही है, बृहस्पति बाजार होस्टल जाकर भोजन प्राप्त कर सकते है, साथ ही कोविड सेंटर भी अपनी आवश्यकतानुसार भोजन का ऑर्डर देकर भोजन प्राप्त कर सकते है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
