बिलासपुर। कोयले के व्यवसाय में लाभ कमाने का झांसा देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मध्य प्रदेश के व्यापारी से 68 लाख रुपए की ठगी की है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अरविंद सिंह पवार पिता राजेन्द्र सिंह पवार निवासी एलआईजी 02, इंदिरानगर आगर रोड उज्जेन म.प्र. ने 11.01.2026 को थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गुरूप्रकाश बायो फ्यूल, गुरू एग्रो ब्रिकेट्स एवं प्रकाश लोक बायो फ्यूल के नाम से ब्यवसाय करते है। मार्च 2025 में इसी सिलसिले में अतिक उर रहमान उर्फ राजा खान मिलने के लिए सेंट्रल पाइंट होटल बिलासपुर आया। अतीक उर रहमान ने कहा कि अपने ब्यापार के साथ-साथ कोयले के ब्यवसाय में रकम निवेश करो इससे ज्यादा लाभ मिलेगा। यह भी बताया कि मेरे परिचित के सोनम कश्यप एवं नहरू साहू कायेले का बड़े पैमाने पर ब्यापार करते हैं। इसके बाद उसने ब्यापारिक लाभ मिलने की उम्मीद में वह राजा खान के बातों पर विश्वास कर लिया और सोनम कश्यप एवं नहरू साहू के साथ मीटिंग फिक्स किया। बैठक में सोनम कश्यप ने अपने आप को सुपर कोल ट्रेडिंग कंपनी का प्रोपाईटर बताई एवं नेहरू साहू ने स्वयं को एस.एस. कोल ट्रेडिंग का प्रोपाइटर बताया और कहा कि कोयला खरीदने के लिए रकम निवेश करना पड़ेगा। उसमें से जितना कोयला बिक्री होगा उसका 5 दिन में मुनाफा प्रति टन 200-500 रू. के हिसाब से मिलना बताया। उनके बातों पर आकर अपने फर्म के खाते से और नगदी मिलाकर अलग-अलग दिन 1 करोड़ 13 लाख 10000रू. सोनम कश्यप एवं नेहरू साहू को दिया। लेकिन उनके द्वारा कोयला बिक्री का कोई लाभांश नहीं दिया। उनको रकम वापस करने के लिए कहने पर उनके द्वारा 6102626रू. वापस किया लेकिन शेष रकम 67,97,374 रू. को वापस नहीं किया। रकम वापस करने के लिए टाल मटोल करते हुये रकम देने से मना कर रहे हैं। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिए। किये जिसके परिपालन में अति पुलिस अधीक्षक (एसीसीयू) अनुज कुमार, सी.एस.पी. सरकंडा निमितेश के मार्ग दर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में उप निरी. ब्यास नारायण बनाफर के साथ टीम तैयार कर आरोपी नहरू साहू उर्फ नेहरू, अतीक उर रहमान एवं सोनम कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार किये। जिससे आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी :-
01. नहरू उर्फ नेहरू साहू पिता भीष्म साहू उम्र 37 वर्ष निवासी शांति नगर बहरामुड़ा तिफरा थाना सिरगिट्टी हा.मु. रामकृष्ण नगर मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
02. अतिक उर रहमान उर्फ राजा खान पिता मोह. रफीक उम्र 37 वर्ष निवासी राजस्व कालोनी सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
03. सोनम कश्यप पति नहरू उर्फ नेहरू साहू उम्र 26 वर्ष निवासी शांति नगर बहरामुड़ा तिफरा थाना सिरगिट्टी हा.मु. रामकृष्ण नगर मोपका, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
