बिलासपुर। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे सुबह 10.30 बजे निगम मुख्यालय विकास भवन पहुंचकर सभी शाखाओं का किया निरीक्षण। इस दौरान कार्यालयीन समय पर ऑफिस नहीं पहुंचने वाले 18 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। सुबह 10.30 बजे निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। कर्मचारियों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शासन द्वारा प्रातः 10.00 बजे से कार्यालय प्रारंभ करने के आदेश दिए गये है। पूर्व में भी प्रातः 10.00 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यालयीन कार्य संपादित करने के निर्देश दिये गये थे, इसके पश्चात् भी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने पर निगम कमिश्नर ने कार्रवाई किया है। उन्होंने कार्यालय अधीक्षक को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए की रोजाना सभी कर्मचारी कार्यालयीन समय पर आफिस पहुंचे।
00 लोक सेवा केन्द्र संचालक को भी नोटिस
निगम कमिश्नर के निरीक्षण में विकास भवन में स्थित लोक सेवा केन्द्र में प्रातः 10.30 बजे तक ताला बंद था, जबकि प्रातः 10.00 बजे से कार्यालय एवं लोक सेवा केन्द्र खोलने के आदेश दिये गये है। इसके पश्चात् भी लोक सवो केन्द्र को समय पर नहीं खोला गया था। जिसके बाद निगम कमिश्नर के निर्देश पर संचालिका श्रीमती हेमवती पात्रे और श्रीमती वर्तिका कुशवाहा को नोटिस जारी कर कहा गया है कि क्यो न आपका लायसेंस निरस्त करने हेतु कार्यवाही की जावे, इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्त के 24 घंटे के भीतर देवे।
00 इन कर्मचारियों को मिला नोटिस
1. अजय कुमार शुक्ला, सहायक कार्यालय अधीक्षक
2. राकेश यादव, लेखापाल
3. गिरीराज यादव, सहायक ग्रेड-02, स्थापना
4. श्रीमती गीता श्रीवास्तव, सहायक ग्रेड-02, आवास शाखा
5. रविशंकर शर्मा, सहायक ग्रेड-02, आवास शाखा
6. संतोष यादव, सहायक ग्रेड-02, पेंशन शाखा
7. दउवा सोनी, सहायक ग्रेड-02, जल विभाग
8. मिथुन मित्रा, स्वच्छता पर्यवेक्षक, जल विभाग
9. जय प्रकाश यादव, राजस्व उप निरीक्षक, संपत्तिकर विभाग
10. श्रीमती अनिता गोड़, कम्प्यूटर आपरेटर, संपत्तिकर विभाग
11. श्रीमती हेमलता गुप्ता, सहायक ग्रेड-03, स्थापना
12. श्रीमती लक्ष्मी छाया गोपाल, सहायक ग्रेड-03, स्थापना
13. सुश्री मुस्तरी खान, सहायक ग्रेड-03, संपदा
14. निलेश मिश्रा, सहायक ग्रेड-03, सूचना का अधिकार
15. श्रीमती सुशीला कौशिक, सहायक ग्रेड-03
16. सन्नी मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक, संपत्तिकर
17. राहूल, इंटिट, संपत्तिकर शाखा
18. मयंक वर्मा, प्रधानमंत्री आवास शाखा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
