बिलासपुर। लिफ्ट मांगकर रकम लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पहले ही जेल पहुंच चुका है। आरोपियों ने 11 हजार रुपए की लूट किया था और ज्यादातर पैसा खाने पीने में खर्च कर चुके है।
मिली जानकारी के अनुसार 14 जनवरी 26 की रात करीब 10:30 बजे तामेश्वर सोनी, मार्क अस्पताल बिलासपुर से मोटर साइकिल में अपने घर वापस जा रहे थे। फॉरेस्ट कार्यालय के सामने कच्ची सड़क कोनी के पास पहुंचे थे तभी अज्ञात तीन लड़कों ने लिफ्ट मांगा। मो.सा. धीरे किया तो तीनों लड़कों ने मोटरसाइकिल का हैंडल पकड़कर उसे गाड़ी सहित गिरा दिया। उनसे मारपीट कर पर्स में रखे 11000 रुपए और अन्य सामान को लूटकर फरार हो गए थे। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देकर पुलिस टीम रवाना किया गया। 16. 01.26 को संदेही लक्ष्मण वंशकार उर्फ छोटू पिता दयाराम उम्र 22 साल पता इमली भाटा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो अपने दो साथियों 1.कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार पिता भकोली वंशकार उम्र 20 वर्ष पता इमलीपारा सरकंडा 2. श्रवण उर्फ नानू कौशिक पिता स्व घुलिया कौशिक उम्र 19 वर्ष पता इमलीपारा सरकंडा के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट कर लूटपाट करना स्वीकार किया। लक्ष्मण उर्फ छोटू वंशकार को पुलिस ने 16/01/2026 को गिरफ्तार कर रिमांड में भेज चुका था। दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। फरार आरोपी कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार, श्रवण उर्फ नानू कौशिक को भी 16/01/2026 को रात्रि में पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो लक्ष्मण उर्फ छोटू वंशकार के साथ मिलकर लूट की घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपियों से लूट की रकम 800 रुपए बरामद किया गया। शेष रकम खाने पीने में खर्च कर देना बताए। आरोपियो का कृत्य धारा 127(1), 309(1) BNS के तहत अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर 17/01/2026 को न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपी :- 1. कुलदीप उर्फ क्विंटल उर्फ संजय वंशकार पिता भकोली वंशकार उम्र 20 वर्ष, इमलीपारा सरकंडा
2. श्रवण उर्फ नानू कौशिक पिता स्व घुलिया कौशिक उम्र 19 वर्ष इमलीपारा सरकंडा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
