पेट्रोल पंप में कट्टा अड़ाकर लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार, चैतमा और पाली में भी कर चुके है अपराध

बिलासपुर। कट्टा दिखाकर रतनपुर पेट्रोल पंप में लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने चोरी की पल्सर मोटर सायकल के अलावा देशी कट्टा, कारतूस, धारदार चाकू और नगदी जप्त किया है। आरोपिंयो ने चैतमा और पाली में भी लूट की घटना को अंजाम दिया है।

मामले का विवरण इस प्रकार है कि 11.01.2026 को बसंत कुमार कैवर्त निवासी कर्रा थाना रतनपुर में थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पम्प में सेल्समेन का कार्य करता है। रात्रि लगभग 11 बजे पेट्रोल पम्प में पल्सर मोटर सायकल में 03 लडके पेट्रोल पम्प में और 1000 रू का पेट्रोल डलाया। पेट्रोल का पैसा मांगने पर तीनो लडको ने रिवाल्वर जैसा हथीयार दिखाकर डरा धमका कर करीब 15 हजार रू लूटकर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना को गंभीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) ने प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसके बाद ए.सी.सी.यू. बिलासपुर एवं थाना रतनपुर की टीम ने सूचना तंत्र सक्रिय कर आरोपियों की पतासाजी प्रारम्भ की। घटना स्थल एवं आस पास करीब 200 से अधिक सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाला गया। टेक्निकल इन्पुट व लोकल हिंट  के आधार पर संदेही वेद प्रकाश उर्फ निलेश वैषणव व अन्य आरोपियो को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बेलतरा थाना रतनपुर के पास पकडा गया। आरोपियों से बारिकी से पुछताछ करने पर रतनपुर पेट्रोल पम्प की लूट के साथ 16.01.2026 को चैतमा जिला कोरबा के पेट्रोल पम्प में और 09.01.2026 को पाली जिला कोरबा में प्रापर्टी डीलर से लूटपाट की घटना करना स्वीकार किया। मामले में संलिप्त आरोपियो को थाना रतनपुर में अपराध धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी :-
01. वेद प्रकाश वैष्णो पिता कृष्णा दास उम्र 23 वर्ष ग्राम कोरबी हरदीबाजार बड़ा बाजार के पास हाल मुकाम ग्राम पाली केरा झरिया थाना पाली कोरबा (छ.ग.)
02. अभिषेक प्रजापति पिता स्व फगुलाल प्रजापति उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम पाली कुम्हार पारा थाना पाली जिला कोरबा (छ.ग.)
03. कपिल पटेल पिता दिलहरन पटेल उम्र 21 वर्ष साकिन उदयनगर पाली थाना पाली जिला कोरबा मो (छ.ग.)

जप्त मशरूका :- 02 मोटर सायकल कीमत करीब 1 लाख रू।
01 नग देशी कट्टा व कारतूस।
01 नग लोहे का धारदार चाकू।
नगदी रकम 2500 रू एवं 03 नग मोबाईल फोन।
00 पजीबद्ध प्रकरण
01. थाना रतनपुर जिला बिलासपुर अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 309(4), 3(5) बी.एन.एस.।
02. थाना पाली जिला कोरबा अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस.।
03. थाना पाली जिला कोरबा अपराध क्रमांक 25/2026 धारा 309(6) बी.एन.एस.।

उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बिलासपुर* श्रीमती मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ए.सी.सी.यू. बिलासपुर, अनुज कुमार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा बिलासपुर, श्रीमती नूपूर उपाध्याय, निरीक्षक निलेश पाण्डेय थाना प्रभारी रतनपुर, उप निरीक्षक हेमन्त आदित्य प्रभारी ए.सी.सी.यू. बिलासपुर सउनि पवन सिंह, प्र. आर राहुल सिंह, आतिश पारिक, देवमुन सिंह पुहुप आरक्षक महादेव कुजुर, रवि यादव, प्रशांत सिंह, निखिल राॅव, प्रेम सुर्यवंशी, अविनाश कश्यप, तदबीर पोर्ते, विकास राम, प्रदीप श्रीवास, नवीन एक्का, राघवेन्द्र साहू, किर्ती पैकरा, पवन ठाकुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना कर नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *