आज कोसला में होगा राम कथा व संत समागम का भव्य आयोजन, श्री राम की माता कौसल्या जन्मभूमि पर होगा एकेडमिक शोध पत्र का वाचन

शिवरीनारायण। माता कौसल्या जन्म भूमि सेवा समिति कोसला द्वारा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर अयोध्या धाम में श्री राम लला मंदिर निर्माण के द्वितीय वर्षगांठ पर माता कौसल्या जन्म भूमि कोसला में 22 जनवरी 2026 को श्री राम कथा एवं संत समागम का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय महंत श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज के गुरु भाई व मारुति धाम देवरघटा आश्रम के संत बड़े महाराज रामगोपाल दास तथा कोटमी सोनार के महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास महाराज के आशीर्वाद व सानिध्य का लाभ श्रद्धालु भक्तजनों को मिलेगा। 22 जनवरी को इस पावन धरा कोसला में धार्मिक आयोजन प्रातः 9:00 बजे से भजन- संकीर्तन के साथ प्रारंभ होगा। कीर्तन 11:00 बजे से 5:00 बजे तक का मानस प्रवचन एवं माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला धाम पर शोध पत्र का वाचन होगा और शाम 6:00 बजे से माता कौसल्या की भव्य महाआरती की जाएगी। मानस कथा प्रवचन
भरत व्यास महाराज विकास नगर, दिनेश गोस्वामी पामगढ़ तथा होरीलाल आदित्य पामगढ़ के श्री मुख से किया जाएगा। इतिहासकार डॉ. शांति कुमार कैवर्त्य के द्वारा श्री राम की माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला का ऐतिहासिक सत्यांवेषण पर अकादमिक शोध पत्र का वाचन होगा।
माता कौसल्या जन्मभूमि स्थाई सेवा समिति के आयोजक सदस्यों ने बताया कि कोसला गांव में श्री राम की माता कौसल्या का जन्म स्थान है। माता कौसल्या जन्मभूमि मंदिर कोसला के डीह में महाराज भानुमंत के महल-गढ़ स्थान पर बना है। जहां सदियों से विभिन्न धार्मिक परंपराएं एवं कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस से प्रतिवर्ष इसके वर्षगांठ पर श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी इस पावन दिवस को भव्य व बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी चल रही है। आयोजन की तैयारी को लेकर कोसला वासी जुटे हुए हैं। आयोजन समिति द्वारा इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन में भक्त श्रद्धाओ व जन मानस से शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *