राहुल भगत के साथ कलेक्टर के गनमैन ने की मारपीट, धरने में बैठा तहसीलदार

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कोतवाली थाने के सामने तहसीलदार धरने पर बैठ गये है। कोरबा में पदस्थ तहसीलदार के बेटे के साथ कलेक्टर के गनमैन ने मारपीट की थी। घटना के बाद पीड़ित युवक ने कोतवाली थाने में शिकायत दजर्ल करायी थी। लेकिन 48 घंटे बाद भी FIR दर्ज नही की गई है। इससे दुःखी होकर ही तहसीलदार थाने के सामने धरने पर बैठ गये है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला सारंगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है। थाने के सामने धरने पर बैठे बंदेराम भगत कोरबा में तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। उनका आरोप है कि 20 जनवरी को उनका बेटा राहुल भगत अपनी स्कूटी से आ रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़े कलेक्टर के गनमैन ने उसके साथ विवाद करने के बाद उसकी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद राहुल भगत ने कोतवाली थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन शिकायत दिए जाने के 48 घंटे बाद भी पुलिस ने न तो FIR दर्ज किया और न ही किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई की। पुलिस की इस निष्क्रियता से आहत होकर तहसीलदार बंदेराम भगत ने आज स्वयं कोतवाली के सामने धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठे तहसीलदार ने आरोप लगाया है कि जब एक जिम्मेदार अधिकारी और उसके परिवार को न्याय के लिए सड़क पर बैठना पड़ रहा है, तो आम जनता की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक मामले में निष्पक्ष जांच कर अपराध दर्ज नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचकर तहसीलदार से बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं यह मामला अब जिले में चर्चा का विषय बन गया है और लोग पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *