बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर किए जाने के खिलाफ चलाए जा रहे “मनरेगा बचाओ संग्राम” के सफल एवं प्रभावी आयोजन के लिए प्रदेश स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है।
इस महत्वपूर्ण समिति में पूर्व जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी बिलासपुर विजय केसरवानी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। उनकी संगठनात्मक क्षमता, जनसरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता एवं लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मानना है कि श्री केसरवानी की सक्रिय भागीदारी से मनरेगा बचाओ संग्राम को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और मजदूरों, किसानों तथा ग्रामीण जनता के अधिकारों की लड़ाई और अधिक प्रभावी ढंग से लड़ी जा सकेगी। कांग्रेस पार्टी निरंतर मनरेगा को बचाने, मज़दूरों की मजदूरी, रोजगार और सम्मान की रक्षा के लिए संघर्षरत है और आने वाले समय में यह आंदोलन प्रदेश भर में और व्यापक रूप लेगा। इस समिति में रायपुर के पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, भुवनेश्वर बघेल, पीसीसी के महामंत्री दीपक दुबे, विधायक कसडोल संदीप साहू, पीसीसी के उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर, डॉ जेपी श्रीवास्तव को भी शामिल किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
