सरगुजा। आबकारी विभाग ने शराब तस्करी करते हुए लड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है। वह इनोवा कार में प्रेस लिखकर मध्यप्रदेश से शराब की तस्करी कर रहा था। जांच के दौरान उसका साथ भाग गया। दोनो आरोपी “गोआ” ब्रांड के इस शराब को ड्राई डे यानि 26 जनवरी को खपाने की तैयारी में थे।
सरगुजा में लग्जरी इनोका कार में प्रेस लिखकर शराब तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की टीम ने दरिमा क्षेत्र में एक लग्जरी कार से लगभग एक लाख रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। तस्करी की जा रही ये शराब मध्यप्रदेश से लाई जा रही थी। आबकारी विभाग ने इनोवा कार के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जबकि कार में सवार एक और युवक मौके से फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार जिला आबकारी उड़नदस्ता टीम को मध्यप्रदेश से अवैध तरीके से शराब तस्करी की जानकारी मिली थी। पुख्ता जानकारी के बाद टीम ने दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम अडची में घेराबंदी कर एक संदिग्ध इनोवा कार कार क्रमांक सीजी 12 डी 6444 की जांच करना चाहा। लेकिन लग्जरी इनोवा कार में प्रेस लिखा हुआ था। इसके बाद भी आबकारी विभाग की टीम ने कार की जांच की, तो पहले कार सवार युवक ने आबकारी की टीम पर दबाव बनाते हुए जांच से इंकार किया। इसके बाद भी टीम ने कार की जांच की तो उसके अंदर से मध्यप्रदेश की लेबल वाली 15 पेटी अवैध शराब मिला। जांच के दौरान इनोवा में सवार एक युवक मौके से फरार हो गया।
आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब तस्करी के इस मामले में लिप्त रंजीत सिंह उर्फ लड्डू सिंह को गिरफ्तार है। आबकारी विभाग की टीम ने खुलासा किया कि आरोपी युवक मध्यप्रदेश से शराब की तस्करी कर मैनपाट लेकर जा रहे थे। जहां शराब को महंगे दामों पर बेचा जाना था। पकड़ा गया आरोपी लड्डू सिंह पहले सरकारी शराब दुकान में काम करता था। लेकिन जब उसे नौकरी से हटा दिया गया, तो उसने शराब तस्करी करना शुरू कर दिया। तस्करी से बचने के लिए आरोपियों ने इनोवा कार पर प्रेस लिखा हुआ थाए ताकि किसी को शक न हो और वे आसानी से शराब तस्करी कर सकें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
