रायपुर। नया रायपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस में सवार आया के सिर में चोट आई है, जबकि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना के बाद स्कूल बस की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए है क्योंकि ज्यादातर बड़े स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बसों से ही स्कूल जाते है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार 24 जनवरी 2026 को ड्राइवर आदर्श इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को लेकर छोड़ने जा रहा था। बस में बच्चों के साथ आया पुष्पा बाई साहू और कंडक्टर जानू विश्वकर्मा भी थे। कुछ बच्चों को आरंग में छोड़ने के बाद बस अन्य बच्चों को छोड़ने के लिए रायपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोपहर करीब 1.30 बजे श्रीराम तिराहा के पास रायपुर की ओर से आ रही ट्रक क्रमांक CG04HV 6595 के चालक ने तेजगति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूल बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से चरमरा गया। हादसे के दौरान बस में मौजूद आया पुष्पा बाई साहू के सिर में चोट आई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बस चालक और कंडक्टर ने तत्काल स्थिति को संभालते हुए बच्चों को सुरक्षित रखा और घायल आया को प्राथमिक सहायता दिलाने की व्यवस्था की। घटना के प्रत्यक्षदर्शी आया पुष्पा बाई साहू और कंडक्टर जानू विश्वकर्मा के अनुसार ट्रक चालक अत्यधिक तेज रफ्तार में था और उसने लापरवाही से बस को टक्कर मारी है। जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि बस में बैठे ज्यादातर बच्चे पहले ही उतर चुके थे, बस में कुछ बच्चे ही बचे हुए थे। जिसके कारण बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों की जांच की। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
