बिलाईगढ़। केंद्र सरकार की मनरेगा विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भव्य पंचायत जनसंपर्क पदयात्रा निकाली गई। सरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भीषम साहू के नेतृत्व में यह पदयात्रा ग्राम धौराभाठा से प्रारंभ होकर साजापाली, खम्हरिया होते हुए गोपालपुर पहुँची, जहाँ विशाल जनसभा के साथ इसका समापन हुआ। पदयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, मजदूर, किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जगह-जगह ग्रामीणों ने पदयात्रा का स्वागत कर अपनी समस्याएं नेताओं के समक्ष रखीं।
मनरेगा गाँव गरीबों की रीढ़ — विधायक कविता प्राण लहरें
जनसभा को संबोधित करते हुए बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें ने कहा कि मनरेगा केवल एक रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण गरीबों की रोज़ी-रोटी, महिलाओं के आत्मसम्मान और गांवों के विकास की सबसे मजबूत बुनियाद है।
उन्होंने कहा—
“मनरेगा को कमजोर करना गरीबों और महिलाओं पर सीधा हमला है। जब सरकार काम के दिन घटाती है और भुगतान में देरी करती है, तो सबसे ज्यादा असर मेहनतकश महिलाओं और मजदूर परिवारों पर पड़ता है। कांग्रेस इस अन्याय को कभी स्वीकार नहीं करेगी।”
विधायक लहरें ने दो टूक शब्दों में कहा कि
“जब तक हर हाथ को काम और हर परिवार को सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का यह संघर्ष रुकने वाला नहीं है।सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस —
सारंगढ़ बिलाईगढ़ ज़िला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर मनरेगा के बजट में कटौती कर रही है, जिससे गांवों में बेरोज़गारी और पलायन बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा—
“मनरेगा मजदूरों का अधिकार है, कोई भीख नहीं। कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक मनरेगा को मजबूत करने की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेगी।”
ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याओं का संकलन
पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर मजदूरी भुगतान में देरी, काम के दिनों में कटौती और जॉब कार्ड संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। नेताओं ने आश्वस्त किया कि इन सभी मुद्दों को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति कार्यक्रम में बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री लकेश्वर साहू, मनरेगा बचाओ पदयात्रा के सरसीवा ब्लॉक प्रभारी श्री नीतीस बंजारे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री गोपाल पांडेय, जनपद सभापति श्री सुकुल लहरें, अधिवक्ता श्री जगेश्वर लहरें, पूर्व जिला सदस्य श्री रामदयाल साहू पार्षद रतन खत्री, पार्षद भूषण भारद्वाज, पूर्व सरपंच प्रमोद लहरें, विकास भारती, नोकुमार चंद्र, संजय साहू, रिंकु साहू, लोचन साहू, उज्जैन रात्रे,लोकेश साहू, पीतांबर बंजारे, पूर्व सरपंच खोलबहरा जाटवर, गेसलाल साहू, दुबे प्रसाद यादव, चन्द्रिका साहू, विमला साहू, मिथला जांगड़े, सपना जांगड़े, आनंद साहू, सेतराम, परसराम बंजारे अर्जुन रात्रे अशोक किशोर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जनता के हक़ की लड़ाई जारी
अंत में कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि मनरेगा और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी और जनता की आवाज़ को दबने नहीं देगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
