प्रेमी ने प्रेमिका का सिर कीचड़ में दबोचा और मार डाला, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान…, पढ़े खबर…

जांजगीर-चांपा। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका का सिर कीचड़ में दबाकर हत्या कर दी है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है और मृतका की पहचान पूजा महंत (22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत सह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 27 जनवरी की सुबह बरगांव के किसान रामेश्वर साहू जब अपना खेत पहुंचा तो देखा कि कीचड़ में एक युवती का शव पड़ा है। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान पूजा महंत के रूप में हुई तो पारिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जांच में ही हत्या की आशंका जताई गई।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरे खंगाले। फुटेज में तड़के सुबह 4:38 बजे दो युवक बाइक पर जाते दिखे। कुछ ही मिनट बाद 4:45 बजे पूजा महंत मोबाइल पर बात करते हुए उसी रास्ते से गुजरती नजर आई। जांच में पता चला कि पूजा महंत ग्राम किरीत में आयोजित वार्षिक उत्सव देखकर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच घर लौटी थी। उसके पिता ने उसे देखा भी था। इसके बाद तड़के करीब 4.45 बजे किसी का फोन आने पर वह घर से निकली और कुछ ही देर बाद उसका शव खेत के कीचड़ से सनी अर्धनग्न अवस्था में मिला।
पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवीण ने जुर्म कबूल किया, उसने बताया कि उसे शक था कि पूजा किसी अन्य युवक से बात करती है। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में उसने खेत में उसे धक्का देकर गिरा दिया फिर कीचड़ में सिर दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी को फरार कराने में उसके भाई लव प्रकाश चंद्रा (32) और दोस्त केशव चंद्रा (34) ने मदद की। दोनों ने प्रवीण को शिवरीनारायण बस स्टैंड से बाहर भेज दिया। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल, कपड़े और आरोपी की बाइक बरामद की है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *