बिलासपुर। नाबालिग बच्चों को नशे का इंजेक्शन देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ और इंजेक्शन जप्त किया गया है।
थाना सिटी कोतवाली को 30.01.2026 को सूचना मिली कि जूना बिलासपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति नाबालिग बच्चों को नशे का इंजेक्शन देकर उन्हें नशे का आदी बना रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके पर पुलिस को देखकर कुछ नाबालिग बच्चे भाग गए और एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम अमन विश्वकर्मा उर्फ टेंगा (उम्र 25 वर्ष), निवासी जूना बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 400 नग Avil (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन शीशी (10 ml), Buprenorphine & Naloxone Tablets (नशीली दवा), इंजेक्शन लगाने में प्रयुक्त सिरिंज, नशीली दवाओं की खाली शीशियाँ और नकद 700 रुपये मिले। जांच में पाया गया कि आरोपी इन इंजेक्शनों एवं दवाइयों को मिलाकर नाबालिग बच्चों को नशा कराने के उद्देश्य से उपयोग कर रहा था। जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकता था तथा यह कृत्य मानव जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक है। आरोपी का यह कृत्य बालकों को नशीला पदार्थ देकर उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य को खतरे में डालना पाया गया। जिसके कारण उसके विरुद्ध धारा 77 जेजे एक्ट (बालकों की देखरेख व संरक्षण अधिनियम), धारा 123, 275, 286 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस में अपील किया है कि अभिभावक अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें तथा संदिग्ध व्यक्तियों या नशे से संबंधित किसी भी जानकारी की तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
