पचरीघाट में हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिशवश दिया घटना को अंजाम

बिलासपुर। जूना बिलासपुर पचरीघाट में हुई हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिशवश युवक पर धारदार हथियार से हमला किया और मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

मिली जानकारी के अनुसार 30.01.2026 को शाम लगभग 7:30 बजे सानू हुसैन को पचरीघाट डैम के पास आरोपीगण विकास तिवारी और शैलेंद्र प्रजापति पहुँचे और पूर्व रंजिश व आपसी विवाद के चलते मृतक से गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने मृतक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान सानू हुसैन को गंभीर चोटें आईं जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपियों और मृतक के बीच पहले से विवाद एवं तनाव की स्थिति थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से वार किया जो मृत्यु का प्रत्यक्ष कारण बना।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में घटना में उनकी संलिप्तता के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं तथा घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर जप्त किया गया है आरोपियों के विरुद्ध धारा 103 (1), 3 (5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना गंभीरता से की जा रही है तथा शेष साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

नाम आरोपी– 1. विकास तिवारी पिता अशोक तिवारी उम्र 28 साल निवासी शनिचरी बाजार बिलासा चौक सिटी कोतवाली
2.शैलेंद्र प्रजापति पिता रामराखन प्रजापति उम्र 25 साल निवासी रामायण चौक चांटीडीह थाना सरकंडा

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *