बिलासपुर। पुलिस की स्पेशल टीम ने मिनीबस्ती के एक घर से पिस्टल, कारतूस, मैग्जीन एवं नशीली टेबलेट जप्त किया है। पुलिस ने आरोपी के अलावा भोपाल से सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले में अवैध नशे के कारोबार एवं अवैध हथियारों की सप्लाई पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। निर्देश के पालन में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। जिसमें थाना सिविल लाईन, थाना तारबाहर एवं लाइन से प्राप्त बल को शामिल किया गया।
विशेष टीम ने मिनीबस्ती क्षेत्र में रेड मारकर बदमाशों के घरों की जांच की गई। जांच के दौरान स्वराज कुर्रे के कब्जे से लगभग 1100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त की गई। विस्तृत तलाशी लेने पर उसके पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैग्जीन एवं 20 राउंड कारतूस भी मिले जिन्हें विधिवत जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी से अवैध हथियार की सप्लाई भोपाल निवासी धीरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा किया जाना बताया। जानकारी यह भी प्राप्त हुई कि धीरेन्द्र तोमर पूर्व में भी बिलासपुर जिले में पिस्टल सप्लाई करने का आरोपी रहा है तथा गिरफ्तारी से बचते हुए फरार चल रहा था।
प्राप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुनः विशेष टीम गठित कर तत्काल भोपाल रवाना किया गया। टीम ने स्थानीय इनपुट के आधार पर आरोपी की पतासाजी कर उसे एक पिस्टल एवं दो मैग्जीन के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है तथा धीरेंद्र तोमर की पुलिस रिमांड लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य सप्लायर एवं संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार कार्य कर रही है। प्रकरण में पुलिस द्वारा अवैध हथियार एवं नशीले पदार्थ के नेटवर्क पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त आरोपियों की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर ली गई है, जिन पर शीघ्र ही वैधानिक जब्ती की कार्रवाई कर उनके विरुद्ध आर्थिक प्रहार किया जाएगा।
00 गिरफ्तार आरोपी—
01 स्वराज कुर्रे पिता स्व. छन्नु कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर
02 धीरेन्द्र सिंह तोमर पिता सरनाम सिंह तोमर, उम्र 37 वर्ष, निवासी बी-84 क्रिस्टल आईडियल सिटी अवधपुरी, थाना अवधपुरी, जिला भोपाल (म.प्र.)
00 जप्त सामान
▪️ प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्राजेपाम लगभग 1100 नग
▪️ दो नग ऑटोमेटिक पिस्टल
▪️ 20 नग जिंदा कारतूस
▪️ 04 नग मैग्जीन
▪️ एक नग धारदार लोहे का चाकू
▪️ एक नग जुपीटर स्कूटी क्रमांक CG-10-CA-8764*
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 25, 2026बर्ड फ्लू एलर्ट : नष्ट किए गए 22 हजार मुर्गे – मुर्गियां और 26 हजार अंडे, 80 क्विंटल दाना भी फेंका गया
बिलासपुरMarch 25, 2026रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उतखनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 01 JCB, 03 हाइवा और 10 ट्रेक्टर जप्त
बिलासपुरMarch 25, 2026अश्लील विडियो भेजकर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी, गिरोह का एक आरोपी गिरफतार
बिलासपुरMarch 25, 2026बिलासपुर में बर्ड फ्लू : कई वार्डों को इन्फेक्टेड व सर्विलांस जोन घोषित, 10 किमी क्षेत्र में निगरानी बढ़ी
