बिलासपुर। तिफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड का निरीक्षण करने पहुंचे निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सफाई कार्य में खामी मिलने पर ठेका कंपनी लायंस सर्विसेस को नोटिस जारी किया हैं। साथ ही गंदगी फैलाने पर होटल रैन बसेरा धर्मशाला पर पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। होटल को पहले भी नोटिस और समझाइश दी गई थी, इसके बाद भी अव्यवस्था कम नहीं हुआ है।
आज सुबह निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने तिफरा स्थित हाईटेक बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में गंदगी पाए जाने और सही ढंग से सफाई कार्य नहीं होने पर ठेका कंपनी लायंस सर्विसेस के प्रतिनिधि और सफाई निरीक्षक को निगम कमिश्नर ने फटकार लगाया। इसके अलावा ठेका कंपनी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड के पास स्थित रैन बसेरा धर्मशाला नाम के होटल द्वारा मार्ग और आसपास कचरा और गंदगी फैलाया गया था। जिस पर होटल संचालक मेघराज सिंह ठाकुर पर पांच हजार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। बस स्टैंड के पूरे परिसर का निगम कमिश्नर ने पैदल भ्रमण कर मुआयना किया। इस दौरान टिकट काउंटर बंद होने और काउंटर के सामने टेबल मेज रखे होने पर बस संचालकों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए और काउंटर को हमेशा खुला रखने और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा निगम कमिश्नर श्री सर्वे ने बस स्टैंड के सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परिसर में बस संचालकों द्वारा खड़ी की गई कंडम बसों को भी हटाने के निर्देश निगम कमिश्नर ने दिए ताकि बस स्टैंड व्यवस्थित हो।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
