बिलासपुर। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने मंगलवार को अपोलो के नए सीईओ डॉ. मनोज नागपाल से मुलाकात कर वर्तमान हालात को लेकर चर्चा की है। चर्चा के दौरान विजय केशरवानी ने नए सीईओ को शुभकामना देने के साथ ही अपोलो में कोविड मरीजों के लिए बेड बढ़ाए जाने की बात कही। नए सीईओ ने भी प्रस्ताव को ना केवल गंभीरता से लिया। बल्कि मामले में उचित कदम उठाए जाने का आश्वसन भी दिया है।

जिला कांग्रेस नेता विजय केशरवानी ने अपोलो पहुंचकर नए सीईओ डॉ. मनोज नागपाल से मुलाकात की है। इस दौरान कांग्रेस नेता और नए सीईओ ने काफी देर तक को कोिवड मरीज़ों को सुविधा मुहैया करने को लेकर बातचीत की। विजय केशरवानी ने बताया कि अपोलो छत्तीसगढ अंचल का बढा और विश्वसनीय संस्थान है। स्वास्थ्यगत परेशानयों को दूर करने में प्रदेश में अपोलो का अहम् योगदान है। खासकर इस समय बिलासपुर समेत प्रदेश की जनता को अपोलो से बहुत उम्मीद है।
100 बेड का प्रस्ताव-
विजय केशरवानी ने कहा कि अपोलो में 300 बेड है। लेकिन इस महामारी में मात्र 50 बेड ही कोविड मरीजों के लिए रखा गया है। बेहतर होता कि अपोलो अपनी जिम्मेदारियों को व्यापक स्तर पर निर्वहन करते हुए बेड की संख्या को कम से कम बढ़ाकर 100 करे। इससे ना केवल विश्वनीयता बढ़ेगी बल्कि लोगों की जिन्दगी भी बचेगी।
जन सामान्य को प्राथमिकता-
कांग्रेस नेता ने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में अपोलो के 50 बेड में अनुबंधित (कॉरपोरेट संस्थान जैसे SECL , NTPC आदी) संस्थानों के कर्मचारी मरीजों की संख्या ज्यादा है। यदि बेड की संख्या बढ़ जाएगी तो जन सामान्य को भी अपोलों की सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा।
प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार~
मामले में पत्रकारों को केशरवानी ने बताया कि अपोलो प्रमुख डॉ.मनोज नागपाल ने आश्वासन दिया है कि प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। कुछ घंटों के अन्दर कोविड बेड बढ़ाए जाने की मांग अपोलो के हेड ऑफ़िस के सामने रखा जाएगा। उम्मीद है कि मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा
विजय ने बताया कि मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम प्रमुख गिरीश देवांगन से भी चर्चा हुई है। चर्चा के दौरान रेलवे के कोच को ऑक्सीजन युक्त कोविड अस्पताल बनाए जाने पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने आश्वासन दिया कि कोरोना संक्रमितों के हित में हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। अपोलो में नए सीईओ डॉ.मनोज नागपाल से मुलाकात के दौरान अपोलो के मैनेजर आप्रेशन देवेशगोपाल विशेष रूप से मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
बिलासपुरJune 24, 2026अल नीनो के कारण कम वर्षा की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को दिए गंभीर सुझाव
बिलासपुरJune 23, 2026सेंट्रल जेल में हत्या, ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने बलात्कारी पर किया हमला, जेल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
