बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में छापामार कार्रवाई कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और बड़ी मात्रा में चिलम, कोल हीटर और हुक्का पार्ट जप्त किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन ने हुक्का बार में छापामारकर बड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें हुक्का बार मैनेजर विकम ठाकुर पिता किशन ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी मंदिर चौक जरहामाठा बिलासपुर, रितेश विश्वकर्मा पिता जीवन विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी मसानगंज मध्य नगरी चौक बिलासपुर तथा अरबाज खान पिता मोहम्मद शुलेगान खान उम्र 23 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला बिलासपुर शामिल हैं। हुक्का बार संचालक विनोद ठाकुर को भी मामले में आरोपी बनाया गया है। कार्रवाई के दौरान 6 नग हुक्का पार्ट, 8 नग कोयला कोको जेल, 4 नग स्टेन, 7 नग चिलम, 8 नग पाइप, 1 नग कोल हिटर, 1 नग हिसाब पंजी, नगदी राशि ₹3000 तथा 3 नग मोबाइल जप्त किए गए। कार्रवाई से अवैध हुक्का बार संचालन पर प्रभावी रोक लगाई गई है तथा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
