पुट्टी गोदाम में लगी आग, तारपीन तेल और पेंट का अवैध तरीके से रखा गया था स्टॉक, तीन घंटे लगे आग पर काबू पाने

बिलासपुर। तिफरा इंडस्ट्रीयल एरिया में पुट्टी, पेंट और टेल्स के गोदाम में भीषण आग लग गई। अर्णव स्ट्रीज के नाम से चल रहे इस गोदाम में पेंट और पुट्‌टी का स्टॉक रखा जाता है। गोदाम में तारापीन तेल भी रखा जाता था। 1 बजे के आसपास लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को 3 घंटे तक मशक्कत करना पड़ा। इस दौरान 4 फायर ब्रिगेड गाड़ियां तीन राउंड पानी लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री संचालक ने केवल पुट्टी डंप करने के लिए अनुमति लिया था। बाकी चीजें अवैध तरीके से रखी गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार शहर से लगे तिफरा क्षेत्र में अर्णव इंडस्ट्रीज है। ये फैक्ट्री कम गोदाम ज्यादा है। यह पुट्टी , पेंट और तारपीन तेल का स्टॉक रखा हुआ था। रोज की तरह यहां कर्मचारी काम में लगे हुए थे। इसी दौरान गोदाम के पास अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग गोदाम में रखे पुट्टी, पेंट और तारपीन तेल जैसे ज्वलनशील सामान तक पहुंच गई। गोदाम के अंदर तारपीन तेल, पुट्टी और पेंट में आग पहुंचते ही ब्लास्ट होने लगी और आग की लपटे आसमान तक पहुंच गई। केमिकल की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया था। आग लगने के बाद कर्मचारी भी हरकत में आ गए। हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
इस घटना के बाद आसपास के उद्योग, दुकान संचालक और कर्मचारी दहशत में आ गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल सायरन बजाते हुए मौके पर पहुंची और आग को फैलने से रोक लिया। आग पर काबू पाने में 3 घंटे समय लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि है कि फैक्ट्री में आग लगने की स्थिति से निटपने के लिए न तो फायर सेफ्टी सिस्टम है और न ही कर्मचारियों के बचाव के लिए उपाय किए हैं। औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह का कैमिकल और पेंट फैक्ट्री में भंडारण को लेकर भी सवाल उठा है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *