बिलासपुर। शहर के मन्नाडोल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह एक बेटे ने अपने पिता की जघन्य हत्या कर दिया है। आरोपी नशे का आदि था और शराब पीने के लिए अपने पिता से हमेशा पैसा मांगता था। घटना के दिन भी उसने पैसे की मांग की थी लेकिन मना करने पर वह गुस्से से आग बबूला हो गया है फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मामला मन्नाडोल क्षेत्र का है, जहां 40 वर्षीय बेटे नीतू ध्रुव ने अपने 65 वर्षीय पिता मनराखन ध्रुव पर फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसे पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और अक्सर पैसों को लेकर पिता से विवाद करता था।
घटना वाले दिन भी आरोपी ने नशे के लिए अपने पिता से पैसे मांगे थे। जब पिता मनराखन नेताम ने पैसे देने से इनकार किया, तो गुस्से में आकर बेटे ने पास में रखे फावड़े से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। गुस्से से पागल हो चुके बेटे ने इतना घातक हमला किया कि पिता के शरीर को कई हिस्सों में काट डाला।
मनराखन नेताम मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार वह शांत स्वभाव का व्यक्ति था और बेटे की नशे की आदत से लंबे समय से परेशान चल रहे थे। इस निर्मम हत्या के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस रिश्ते के खून से स्तब्ध हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और शव का पोस्टमार्टम कर दिया। मौके से फावड़ा भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि घरेलू विवाद और नशे की लत इस हत्या की मुख्य वजह है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
