बिलासपुर। गांजा की तस्करी और बिक्री के मामले पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। अलग अलग थाना क्षेत्र से दर्जनभर से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है और लाखों रुपए का गांजा जप्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल है जो गांजा बेचने का काम करती है। कोटा पुलिस ने तो एक महिला से 900 ग्राम गांजा और 5 लाख 26000 रुपए जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध शराब/ गांजा बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोटा पुलिस को 15.02.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी में एक महिला गांजा बेच रही है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोटा पुलिस ने टीम गठित कर वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी में रेड कार्यवाही की। छापामार कार्रवाई में आरोपिया श्रीमती काजल वर्मा पति कुनानू उर्फ नानू वर्मा उम्र 25 वर्ष के कब्जे से 900 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। जिसकी कीमती 40000 एवं बिक्री रकम 5 लाख 26000 रूपये कुल जुमला 566000 रुपए जप्त कर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में मुखबिर की सूचना के आधार पर दबिश देकर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच एवं सतत पेट्रोलिंग की गई। कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुल 12 प्रकरण पंजीबद्ध कर 12 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा, प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की गई। जप्त सामग्री का नियमानुसार तौल, सीलिंग एवं नमूना प्रक्रिया पूर्ण कर संबंधित प्रकरणों में धारा 20(B), 21(C), 22 एवं 29 NDPS Act के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरणों में वैधानिक कार्यवाही प्रगति पर है।
थाना कोटा – श्रीमती काजल वर्मा पति कुनानू उर्फ नानू वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी वर्मा मोहल्ला ग्राम गनियारी थाना कोटा जिला बिलासपुर। 900 ग्राम गांजा कीमत 40000 रुपए और बिक्री का रकम 526000 रुपए जप्त किया गया।
थाना सरकंडा- श्रीमती रानी सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी सरकंडा – 2925 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (कुल वजन 438.750 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹11,497/-) – धारा 21(C), 22 NDPS Act
बबली वंशकार, उम्र 30 वर्ष, निवासी सरकंडा – गांजा 1 किलो 200 ग्राम – धारा 20(B) NDPS Act
अभय भार्गव, उम्र 24 वर्ष, निवासी सरकंडा – गांजा 1 किलो 100 ग्राम – धारा 20(B) NDPS Act
थाना सिविल लाइन – राजकुमार निर्मलकर, उम्र 58 वर्ष, निवासी लोखंडी – गांजा 280 ग्राम – धारा 20(B), 29 NDPS Act
चौकी बेलगहना – देवचरण वैष्णव, निवासी कोंचरा – गांजा 300 ग्राम, एक तराजू-बाट, नगदी ₹16,000/- – धारा 20(B) NDPS Act
थाना सीपत- सीमा सिसोदिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी मटियारी – गांजा 2 किलो – धारा 20(B) NDPS Act
थाना कोनी – श्रीमती पूर्णिमा वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बिरकोना – गांजा 1 किलो 256 ग्राम – धारा 20(B) NDPS Act
थाना रतनपुर – अरविन्द उर्फ अन्नू जैन, उम्र 36 वर्ष, निवासी रतनपुर – गांजा 225 ग्राम, नगदी ₹2,300/-, एक मोबाइल फोन – धारा 20(B) NDPS Act
थाना बिल्हा – त्रिवेणी अरोरा, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10 बिल्हा – गांजा 0.124 किलोग्राम, झिल्ली एवं पेपर, नगदी ₹2,220/- – धारा 20(B) NDPS Act
थाना सिरगिट्टी – शेख राजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी पोर्टर खोली, सिरगिट्टी – गांजा 240 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹12,000/-) – धारा 20(B) NDPS Act
शंकर दास मानिकपुरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी पोर्टर खोली, सिरगिट्टी – गांजा 360 ग्राम (अनुमानित कीमत ₹18,000/-) – धारा 20(B) NDPS Act
थाना कोनी – श्रीमती पूर्णिमा वर्मा पति चैत राम वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर, 01 किलो 256 ग्राम गाँजा, 01 मोबाइल फोन कुल कीमती 36,000 रूपये जप्त।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
बिलासपुरApril 2, 2026जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी दोषी करार, सरेंडर करने हाईकोर्ट ने दिया 3 सप्ताह का समय
बिलासपुरApril 1, 2026अवैध संबंध के शक में बवाल, एक घर में तीन लोग तलवार लेकर घुसे और किया जानलेवा हमला, एक की मौत 7 घायल, तीनो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरApril 1, 2026प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ट्रेन से धक्का देकर मार डाला, भगाकर ले जा रहा था, लेकिन ट्रेन में हो गया विवाद
