बिलासपुर। अविभाजित मप्र में उपमुख्यमंत्री रहे स्व प्यारे लाल कंवर के गृह ग्राम भैस्मा में उनके पुत्र हरीश कंवर, बहु तथा नातिन की नृशंस हत्या कर दी गई है। तीन लोगों की इस हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
अविभाजित मप्र के उप मुख्यमंत्री रहे स्व. प्यारेलाल कंवर के पुत्र हरीश कंवर, हरीश की पत्नी सुमित्रा कंवर, पुत्री आशी की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। इस घटना से पूरा कोरबा जिला और प्रशासन में खलबली मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है। पूरे जिले में पसरा सन्नाटा है। ट्रिपल मर्डर की घटना भैंसमा की है। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की बेरहमी से हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक कोरबा वर्तमान जनपद पंचायत अध्यक्ष के भाई हरीश कंवर उनकी पत्नी एवं चार साल के बेटा का कत्ल हुआ है। कोरबा एसपी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर , सीएसपी योगेश साहू सहित पुलिस के अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए है। घटना सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना के वक़्त हरीश की माँ भी घर मे मौजूद थी लेकिन हत्यारों ने उसे कुछ नही किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
