कोरबा। भैसमा में कंवर परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले है। पुलिस ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। CCTV फुटेज के अनुसार हरीश कंवर के बड़े भाई मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते है और दो लोग घर मे घुसते है और कुछ देर बाद निकल जाते है।

बुधवार को सुबह तड़के 4 बजे के आसपास अविभाजित मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्यारेलाल कंवर के बेटे हरीश कवर सहित उसकी पत्नी सुमित्रा कंवर और 4 साल की बेटी आशी कवर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हरीश कवर का बड़ा भाई हरभजन कंवर जब मॉर्निंग वॉक से घर लौटते है तब इस ट्रिपल हत्याकांड की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा SP अभिषेक मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुचे।
घटनास्थल को सील करने के बाद पुलिस टीम ने डॉग स्क्वाड की मदद से इस हत्याकांड की तफ्तीश शुरू की। पुलिस डॉग की निशानदेही और पुलिस इन्वेस्टिगेशन के दौरान मौके से मिले अहम सुराग के आधार पर कुछ लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का अनुमान है कि जल्दी ही इस हत्याकांड से पर्दा उठ जाएगा और हत्या की वजह स्पष्ट हो जाएगी।

00 CCTV फुटेज से मिल रहे सुराग
घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में सुबह मृतक का भाई हरभजन सिंह अपने परिवार के साथ घर से बाहर मॉर्निंग वाक पर जाने निकलते दिख रहे हैं। ठीक दो मिनट बाद दो बदमाश घर के अंदर प्रवेश करते नजर आ रहे। कुछ ही देर में दोनों बदमाश वापस घर से निकलते भी दिख रहे हैं। रात होने की वजह से विजुअल केवल परछाई की तरह नजर आ रही है। सूत्रों का दावा है कि गांव में ही एक ऐसा युवक मिला है, जिसके आंख के पास व गर्दन में धारदार हथियार के ताजा निशान हैं। पुलिस इस युवक से पूछताछ कर रही है। वही मृतक के भाई हरभजन व उसकी पत्नी से भी पूछताछ की जा रही पुलिस की जांच की सुई परिवार के इर्द-गिर्द ही थिराक रही है।
00 क्या मां के सामने हुई हत्या ?
सुबह जब ये वारदात हुई किसी ने बदमाशों को नहीं देखा। हरीश की बूढ़ी मां जीवन बाई उस वक्त घर पर ही थीं, चींखें सुनकर उठीं तब तक हत्यारे अपना काम कर चुके थे। उन्होंने जीवन बाई को कुछ नहीं किया। पुलिस की जांच टीम जब स्निफर डॉग के साथ आई तो डॉग घर के पास से निकली गली में गया और यहां से मेन रोड की तरफ गया। ये सड़क आछीमार गांव की ओर जाती है। पुलिस को शक है कि हमलावर इसी इलाके में भागे होंगे। जांच टीम अपने मुखबिरों का नेटवर्क एक्टिव कर हत्यारों का सुराग जुटाने के काम में लगी है।
00 मार्निंग वॉक पर निकला बड़ा भाई, तभी घुसे हमलावर
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि हरीश कंवर के बड़े भाई हरभजन कंवर रोज की तरह सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। जाने से पहले उन्होंने दरवाजे को पूरी तरह से बंद करने के बजाए अटका दिया था। इसके बाद ही हमलावर बिना शोर मचाए और तोड़फोड़ किए बिना आसानी से दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हो गए। ऐसे में इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने वारदात से पहले रैकी की होगी। इसके कारण उन्हें इस बात की जानकारी थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज पंधी के NSS दल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
