बिलासपुर। नगर निगम के अधिकारी ही फुटपाथ में गुमटी रखवा रहे है। गुमटी लगवाते समय वो ये भी नही देख रहे है कि इससे आसपास रहने वालों को क्या परेशानी हो सकती है। निजी जमीन के सामने भी गुमटी लगवा रहे है।

नगर निगम के अधिकारी अकल के मामले में शुरू से ही दोयम दर्जे के रहे है। आज इस शहर में जितनी भी समस्याएं है उसके जड़ में वर्षों से जमे जड़बुद्धि अधिकारी ही है। अब इनकी अकल का ताजा उदाहरण देखना है तो मुंगेलीनाका मिनोचा कालोनी के आसपास देख सकते है। दो साल पहले सेफर स्कूल से लेकर उसलापुर फाटक तक सड़क चौड़ीकरण किया गया था। सड़क के दोनों तरफ के पेड़ काटे गए फिर सड़क चौड़ा करके दोनों तरफ फुटपाथ बनाया गया। उसके लिए भाजपा सरकार के समय इस सड़क को चमन बनाने के लिए DMF से बकायदा 9 करोड़ रुपए दिए गए थे। इस 9 करोड़ रुपए में PWD ने केवल फुटपाथ बनाया था। अब इस फुटपाथ पर नगर निगम के अधिकारी पंकज पंचायती और विवादित रहने वाले प्रमिल शर्मा गुमटी लगवा रहे है। अब सवाल ये उठता है कि फुटपाथ पर गुमटी लगेगा तो नाली और फुटपाथ का रखरखाव कैसे होगा ? जब लोगों के पैदल चलने की जगह नही होगी तो लोग कहां चलेंगे ?दूसरी ओर किसी के निवास स्थान के ठीक सामने इस तरह गुमटी लगवाकर क्या निगम किसी के निजी जीवन को बाधित नही कर रहा ? क्या किसी प्रकार की दुर्घटनाओं को निगम के ये अधिकारी आमंत्रित नही कर रहे ?

इस मामले को लेकर मिनोचा कालोनी निवासी गुरविंदर सिंग टीब में निगम आयुक्त से शिकायत करते हुए कहा है लॉक डाउन का फायदा उठाकर रातोरात घर के सामने गुमटी लगाकर चले गए है।
अचानक जब हमारी नजर पड़ी तब हमने उन्हें मना किया और तत्काल उन्हें हटाने को कहा। लेकिन उस वक्त अधिकारी नही थे ठेकेदार और निगम कर्मचारी थे, उन्होंने अधिकारी श्री पंचायती और श्री प्रमिल शर्मा से बात की लेकिन इसके बावजूद उन्होंने उसे हटाने का कोई आदेश नही दिया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
