शिवरीनारायण। एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित “सम्मान परियोजना” के अंतर्गत समर्थन संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ के वीर पुत्र अमर शहीद वीर नारायण सिंह की पावन जन्मस्थली सोनाखान में दिनांक 11/03/2026 को पावन अमर शहीद वीर नारायण सिंह के ऐतिहासिक मंच में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कब भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग से सीडीपीओ चंद्रहास, पर्यवेक्षक ज्योति दास मानिकपुरी, शासकीय नवीन महाविद्यालय सोनाखान से डॉ. शांति कुमार कैवर्त्य, डॉ. दीनदयाल जायसवाल, ज्वाला प्रसाद साहू रामेसर देवांगन, संतोष श्रीवास एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
साथ ही शहीद वीर नारायण सिंह उत्कृष्ट महाविद्यालय से पीटी शिक्षिका आभानूर मिंज तथा भौतिकी व्याख्याता श्री नीलेश कुमार सोनी भी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। एसबीआई फाउंडेशन की सम्मान परियोजना के अंतर्गत समर्थन संस्था द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें रनिंग, लॉन्ग जंप, रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान दूर से आने वाले 7 बच्चों को वीर नारायण पुर , माहकम, सोनाखान की बालिकाओं हीना साहू , सीमा साहू , युवरानी साहू, भारती साहू, दुर्गा चौहान, भूमिका साहू , नंदनी भैना साइकिल वितरण किया गया। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर कार्य करने वाले स्वच्छताग्रही, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों में से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में सफलता के 6 मंत्र – आत्मविश्वास, कठिन परिश्रम, निरंतरता, धैर्य, अनुशासन और त्याग के माध्यम से जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही नारी के विभिन्न रूपों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बताया गया तथा सभी महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में समर्थन से सभी कार्यकर्ता शामिल रहे
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
बिलासपुरApril 26, 2026स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई ताकत, NTPC के CSR मद से सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगा 7.19 करोड़ रुपए का उपकरण, केंद्रीय मंत्री ने किया लोकार्पण
