बिलासपुर। रेत, गिट्टी, मुरूम का अवैध परिवहन पर 05 हाइवा व 06 ट्रेक्टर ट्राली सहित कुल 11 वाहनो को जप्त किया गया है। विभाग के इस कार्रवाई से अवैध रूप से रेत और गिट्टी का धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 11/03/2026,12/03/2026 एंव 13/03/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, रतनपुर लमेर, लारिपारा घुटकू, निरतु सेंदरी, कोनी, बिरकोना, मोपका, चकरभाठा, दर्रीघाट, जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान लारिपारा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 02 ट्रेक्टर ट्राली, सेंदरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 04 ट्रेक्टर ट्राली, कोनी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन, जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 03 हाइवा वाहन व गिट्टी का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा वाहन को जप्त किया गया है। इस प्रकार कुल को 11 वाहनों को जप्त किया जाकर पुलिस थाना कोनी व जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
