जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना अंतर्गत ग्राम खरौद तिवारीपारा में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करना आयोजकों को भारी पड़ गया। मोहल्ले के लोगों के विरोध और हंगामे के बाद स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए तहसील न्यायालय में पेश किया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल थी पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरौद तिवारीपारा में रमाशंकर साहू अपने निवास पर कुछ लोगों को एकत्र कर बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा था। इस दौरान सभा की जानकारी आसपास के लोगों को होने पर उन्होंने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने पर वहां मौजूद कुछ महिला और पुरुषों ने मोहल्ले के लोगों से विवाद करते हुए जोर-जोर से हंगामा करना शुरू कर दिया, जिससे गांव में तनाव और अशांति का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही थाना शिवरीनारायण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस और गवाहों की मौजूदगी में संबंधित लोगों को कई बार समझाइश दी गई, लेकिन वे लगातार उत्तेजित होकर चिल्लाते रहे और माहौल को बिगाड़ने लगे। स्थिति को गंभीर होते देख और किसी अप्रिय घटना की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने येनिवेश साहू (21 वर्ष), किशन यादव (23 वर्ष), रमाशंकर साहू (47 वर्ष) निवासी खरौद तथा मोतीलाल रात्रे (35 वर्ष) निवासी सेमरिया थाना बिर्रा को गिरफ्तार किया। मामले में दो महिलाएं भी शामिल बताई गई हैं। सभी के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर वैधानिक प्रक्रिया के बाद तहसील न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। बिना अनुमति किसी भी प्रकार की सभा या कार्यक्रम आयोजित करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम के प्र.आर. तारिकेश पाण्डेय, नितिन द्विवेदी, प्रवीण साहू, म.आर. सरोजनी कटकवार और सरिता लहरे का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
