बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। घर के फ्रिज में हुए ब्लास्ट से एक महिला की मौत हो गई है। ब्लास्ट से घर में लगी आग की चपेट में आने से महिला जिंदा जल गई, घर में वह अकेली थी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। 57 वर्षीय जया अग्रवाल लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे रहती थीं। रविवार देर रात अचानक घर में रखे फ्रिज में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद घर में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि गली के एक मकान से आग की लपटें उठ रही हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पार्षद दिलीप पाटिल की मदद से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद जब घर के अंदर तलाशी ली गई, तो महिला बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिली। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि अचानक तेज ब्लास्ट की आवाज आई थी। शुरुआत में लोगों को लगा कि गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है, लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि हादसा फ्रिज ब्लास्ट होने से हुआ। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले महिला के भाई का निधन हो गया था। जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ रहती थीं, जबकि उनका परिवार बेंगलुरु में रहता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
बलौदा बाजारJune 14, 2026एक ही गांव में 8 लोगों की रहस्यमय मौत, जांच के लिए खोदी जा रही है कब्र, फॉरेंसिक जांच में होगा खुलासा
बिलासपुरJune 13, 2026ब्लैक लिस्टेड फर्म को 13 करोड़ का काम, कटघरे में PWD के अधिकारी, क्या है मामला पढ़े खबर….
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
