सरगुजा। अंबिकापुर शहर के घड़ी चौक में एंटी करप्शन ब्यूरो ने तहसील कार्यालय में पदस्थ एक बाबू को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है। तहसील में पदस्थ लिपिक ने धमकी दी थी कि उसका भतीजा एंटी करप्शन ब्यूरो में है और वह उसको जेल भिजवा सकता है। ACB से बचाना है तो दो लाख रुपये देना होगा, बाद में ₹100000 में सौदा तय हुआ था।
मिली जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ बाबू अखिलेश सोनी से दरिमा तहसील में पदस्थ लिपिक अनिल गुप्ता ने 2 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। अखिलेश सोनी ने जब उससे कहा कि उसके पास इतने रुपये नहीं है तो 1 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।
अखिलेश सोनी ने बताया कि आरोपी अनिल गुप्ता ने उस पर एसीबी की कार्रवाई कराने का डर बनाया और मामला सुलझाने के लिए 2 लाख रुपये की मांग की। अखिलेश सोनी के मुताबिक आरोपी ने उससे ये भी कहा कि उसने कई अधिकारियों को भी एसीबी से बचाया है। सिर्फ मुझसे ही नहीं जशपुर के एक अधिकारी का भी एसीबी से सेटेलमेंट कराया है। जिसके बाद 1 लाख रुपये में बात सेट हुई। इसके बाद पीड़ित लिपिक अखिलेश सोनी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में जाकर शिकायत की। शिकायत के बाद अंबिकापुर के घड़ी चौक स्थित जिला लाइब्रेरी के सामने एसीबी की टीम ने अनिल गुप्ता को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
एसीबी अधिकारी ने बताया कि 12 मार्च को लिपिक अखिलेश सोनी को बताया कि उनके खिलाफ एसीबी अंबिकापुर में शिकायत है। उन पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है। जिसके बाद लिपिक घबराते हुए एसीबी ऑफिस पहुंचा औऱ इस मामले की शिकायत की। शिकायत का सत्यापन किया गया। जिसमें आरोपी 1 लाख की रिश्वत के लिए सहमत हुआ। आरोपी को ट्रैप कर एक लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अनिल गुप्ता नाम का व्यक्ति तहसील ऑफिस दरिमा में बाबू के पद पर पदस्थ है। आरोपी ने बताया कि उसका भतीजा एसीबी में है, जिससे वह उसे बचा सकता था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
