बिलासपुर। प्रताप चौक के “साक्षी फैशन” में आधीरात आग लग गई। इस आग ने पूरे दुकान को जलाकर खाक कर दिया। जब दमकल मौके पर पहुंची तो सब कुछ जल चुका था। फिर भी आग पर काबू पाने में घंटों लग गई।
शनिवार को पूरे शहर की दुकानें अन्य दिनों की तरह चला, रात होते ही व्यापारी दुकानों में ताला लगाकर अपने घर चल दिए। लेकिन आधी रात होते हो प्रताप चौक के एक कपड़ा दुकान में आग लग गई। दुकान में लगी आग पर किसी की नजर पड़ी उन्होंने तत्काल दुकान के संचालक कृष्णा बैनर्जी को फोन किया। लेकिन वो दिल्ली में कपड़ा खरीदने गए हुए थे। उन्होंने तत्काल अपने घर में फोन लगाया और अपने परिजनों को जानकारी दी। उनका छोटा भाई और पासपड़ोस के लोग तुरंत दौड़ेभागे मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग इतनी भड़क चुकी थी कि उस पर काबू पाना स्थानीय लोगों के बस की बात नहीं थी। आग की लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंचने लगी थीं। फिर भी दर्जनों लोग आग बुझाने का प्रयास करते रहे। आग की जानकारी फायर ब्रिगेड को बहुत पहले दिया जा चुका था। लेकिन दमकल को पहुंचने में घंटों लग गए। जब दमकल मौके में पहुंची तो दुकान और उसमें रखा सारा सामान जानकर खाक हो चुका था। फिर भी आग को बुझाने के लिए प्रयास किया गया और सुबह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक पूरा शोरूम जलकर खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लगी है। दुकान संचालक किसी भी तरह की साजिश से इनकार किया है। फिलहाल आग पर काबू पाया जा चुका है लेकिन दुकान में कोई सामान नहीं बचा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
