शिवरीनारायण। एसबीआई फाउंडेशन एवं समर्थन केंद्र के सहयोग से विश्व जल दिवस के अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान द्वारा 22 मार्च से 28 मार्च तक ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का उद्देश्य पेयजल स्रोतों की सुरक्षा एवं जल संरक्षण के प्रति सामुदायिक जागरूकता बढ़ाना तथा जल प्रबंधन, योजना निर्माण एवं क्रियान्वयन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। 22 मार्च को जल स्रोतों की स्वच्छता एवं सुरक्षा पर युवा संवाद तथा चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। 23 मार्च को सोनाखान क्षेत्र में स्थित पेयजल स्त्रोत (हैंडपंप एवं ट्यूबवेल) का स्वच्छता सर्वेक्षण एवं सफाई कार्य किया जावेगा ताकि सुरक्षित पेयजल स्त्रोत के महत्व बढ़े। युवाओं द्वारा गांवों में पेयजल एवं जल संरक्षण के लिए कार्ययोजना तैयार की जायेगी, इस कार्ययोजना को जी पी डी पी में प्रस्तावित किया जावेगा। 24 मार्च से 26 मार्च तक आसपास के 10 गांवों में भ्रमण कर ‘युवा जल संवाद’ आयोजित किये जायेंगे। इन संवादों में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत घर-घर पानी की पहुंच, जल संरक्षण, पानी बचाने के उपायों तथा अकादमी की गतिविधियों में युवाओं की सहभागिता पर चर्चा होगी। इन गांवों में युवाओं को जल संबंधी मुद्दों पर जागरूक करने एवं उन्हें प्रशिक्षण से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 27 मार्च को किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ जल गुणवत्ता परीक्षण, जल संबंधी समस्याओं पर चर्चा, पानी संबंधित महिलाओं के मुद्दों को एकत्रित करना ताकि योजना बना सके। रंगोली एवं पेंटिंग जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। 28 मार्च को ‘युवोजल उत्सव’ का समापन कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह (एस एच जी) के सदस्य एवं युवा वर्ग शामिल होंगे। इस अवसर पर जल सर्वेक्षण एवं जल गुणवत्ता की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं एवं प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा तथा जल संरक्षण पर संवाद आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब है कि शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शारीरिक परीक्षाओं की तैयारी कराने के साथ ही ये युवजन अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ाने के लिए स्वयं के साथ अन्य युवाओं को भी इस अभियान से जुड़ने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। यह पहल जल संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने एवं युवाओं को नेतृत्व की भूमिका में आगे लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र, एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से समर्थन (समर्थन सेंटर फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट) द्वारा स्वतंत्रता के अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी के पावन व वन्यग्राम सोनाखान में संचालित “सम्मान – राष्ट्रीय नायकों को श्रद्धांजलि” कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शहीदों को सम्मान देने के साथ-साथ उनके गांव के समग्र एवं सतत विकास को सुनिश्चित करना है।
Author Profile

Latest entries
अंबिकापुरMarch 22, 2026वन वाटिका में 15 चीतलों की संदिग्ध मौत, चार निलंबित, कहीं कानन पेंडारी की घटना तो नहीं दोहरा रहा ?
बिलासपुरMarch 22, 2026शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान ने किया : ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन
बिलासपुरMarch 22, 2026प्रताप चौक के कपड़ा दुकान में लगी आग, जब जलकर खाक हो चुका तब पहुंचा दमकल
अंबिकापुरMarch 21, 2026तहसील कार्यालय के बाबू ने DEO के बाबू से मांगा 2 लाख का रिश्वत, नहीं देने पर ACB से पकड़वाने की दी धमकी, खुद पकड़ा गया…
