रायगढ़। लैलूंगा में फिर से अफ़ीम की अवैध खेती मिली है। सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम, एसडीएम, तहसीलदार एवं कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और अवैध फसल को जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
रायगढ़ जिले में फिर से अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है। लैलूंगा के मुड़ागांव में 50 डिसमिल जमीन की अफ़ीम की खेती की जा रही थी। इस मामले साधराम नागवंशी पिता तंगनी नागवंशी आयु 60 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव के अलावा अभिमन्यु नागवंशी पिता चैयरसम नागवंशी, आयु 20 वर्ष, निवासी ग्राम नवीन घाटगांव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अफीम की खेती करने के लिए बीज पत्थलगांव के एक लोकल कारोबारी से लिए थे। पुलिस अधिकारियों ने उस कारोबारी के तलाश की बात कही है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर 5 डिसमिल में संदिग्ध फसल की खेती की बात स्वीकार की है। आरोपी के घर से पेड, पत्तिायं एवं तने के सूखे अवशेष को जब्त करते हुए फारेसिक जांच कराई जा रही है। पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन कैमरे के जरिये क्षेत्र में सर्वे कराया जा रहा है, जिससे इस तरह के गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हडकंप मचा हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
