शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पावन वीर भूमि सोनाखान क्षेत्र में शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा विश्व जल दिवस के अवसर पर ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 मार्च से 28 मार्च तक एसबीआई फाउंडेशन एवं समर्थन (समर्थन केंद्र फार डेवलपमेंट सपोर्ट) के सहयोग से संचालित हो रहा है। इस सप्ताह भर चलने वाले उत्सव का मुख्य उद्देश्य पेयजल स्रोतों की सुरक्षा, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जल प्रबंधन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
उत्सव के द्वितीय दिवस 23 मार्च को युवाओं द्वारा सोनाखान क्षेत्र में स्थित विभिन्न पेयजल स्रोतों जैसे हैंडपंप, ट्यूबवेल एवं सामुदायिक आरओ फिल्टर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं ने न केवल सफाई कार्य किया, बल्कि समुदाय को भी पेयजल स्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत अकादमी के बच्चों ने तालाबों एवं जल स्रोतों के आसपास साफ-सफाई करते हुए स्वच्छ जल और स्वस्थ जीवन के बीच संबंध को समझाया। इसके साथ ही गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए चिड़ियों के लिए पेड़ों पर पानी से भरी बोतलें लगाकर जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया गया।
इस पहल के माध्यम से युवाओं ने यह संदेश दिया कि जल संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जिससे यह अभियान और अधिक प्रभावी बन पाया। आने वाले दिनों में भी युवोजल उत्सव के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता एवं सहभागिता आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
