बिलासपुर। मुंगेली जिले में अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंजर और डिप्टी रेंजर को ACB ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पल्लव नायक (रेंजर) और मनीष श्रीवास्तव (डिप्टी रेंजर) शामिल हैं। चालान पेश करने और जब्त वाहन को छोड़ने के बदले रिश्वत मांगी थी।
एसीबी के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने ACB बिलासपुर में शिकायत किया था। शिकायत में बताया कि दिसंबर 2025 में वह अपने साथियों के साथ गाड़ी से अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में घूमने गया था। इस दौरान एयर गन से फायरिंग के साथ बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। रील वायरल होने के बाद वन विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर लिया था। लगभग 18 दिन तक वे जेल में थे। जेल से छूटने के बाद उन्होंने केस में जल्द चालान पेश करने के लिए डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव से मिला था। उन्होंने चालान पेश करने में 4 से 5 लाख रुपए खर्च होने की बात की और जब्त वाहन छोड़ने के लिए 70 हजार रुपए रिश्वत की मांग की।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने ट्रैप करने की योजना बनाई। 26 मार्च को शिकायतकर्ता अजीत वैष्णव को रिश्वत की पहली किश्त देने के लिए मित्र मिलन रेस्टोरेंट भेजा। शिकायतकर्ता अजीत वैष्णव ने 50 हजार रुपए डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव को दिया तभी एसीबी की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। मौके में रेंजर पल्लव नायक भी मौजूद था। उसे भी रिश्वत मांगते हुए पाया गया। यही कारण है ACB की टिम ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। टिम ने मनीष श्रीवास्तव से रिश्वत की रकम 50 हजार रुपए भी जप्त कर लिया है।
एसीबी ने आरोपी मनीष श्रीवास्तव और पल्लव नायक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 और पल्लव नायक के खिलाफ धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई शुरू की है। आरोपी से 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि बरामद कर ली गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
