नई दिल्ली। पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 21896) में यात्रियों को खराब भोजन और कीड़े वाला दही परोसे जाने के मामले में भारतीय रेलवे ने कड़ी कार्रवाई की है। IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जबकि संबंधित कैटरिंग सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाकर उसका ठेका तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी करवाई की है। रेलवे ने अपनी ही कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) पर शिकंजा कसते हुए 10 लाख का जुर्माना ठोका है। जानकारी के मुताबिक
15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 (पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्स) में पाई गई अनियमितता के संबंध में यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। रितेश कुमार नामक यात्री ने कीड़े वाला दही मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए दही में कीड़े मिलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी शिकायत की गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की गई है। IRCTC पर ₹10 लाख का दंड लगाया गया है। संबंधित service provider पर ₹50 लाख का जुर्माना तथा contract termination के आदेश दिए है। भारतीय रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बता दे कि भारतीय रेलवे, IRCTC के माध्यम से, अपने विशाल नेटवर्क में प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन परोसता है, जो विश्व के सबसे बड़े ऑनबोर्ड खाद्य संचालनों में से एक है। यात्री सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता इस मिशन की आधारशिला है। इस मानक का कोई भी उल्लंघन होने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाती है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
