शिवरीनारायण। 22 मार्च से 28 मार्च 2026 विश्व जल दिवस के अवसर पर ग्राम सोनाखान में शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा एसबीआई फाउंडेशन एवं समर्थन सेंटर फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट संस्थान के सहयोग से 22 मार्च से 28 मार्च 2026 तक ‘युवोजल उत्सव’का साप्ताहिक अभियान का आयोजन 28 मार्च को देश बलिदानी सपूत अमर शहीद वीर नारायण सिंह की पावन जन्मभूमि सोनाखान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान केवल एक कार्यक्रम न होकर, जल संरक्षण के प्रति व्यवहारिक बदलाव लाने और युवाओं को जल प्रबंधन में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त प्रयास रहा। इस सप्ताह भर चले अभियान का मुख्य उद्देश्य समुदाय को सुरक्षित पेयजल, जल स्रोतों की संरक्षण एवं प्रबंधन के प्रति जागरूक करना तथा ग्राम स्तर पर ठोस कार्ययोजना तैयार करना था।
अभियान की शुरुआत 22 मार्च को युवा संवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता के साथ हुई, जिसमें लगभग 25 युवाओं ने भाग लेकर जल संरक्षण, जल के महत्व एवं इसके दुरुपयोग को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस गतिविधि ने युवाओं की रचनात्मकता के साथ-साथ उनकी समझ को भी उजागर किया।
23 मार्च को युवाओं द्वारा गांव के हैंडपंप, ट्यूबवेल एवं तालाबों की साफ-सफाई के साथ जल स्रोतों का स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया। इस दौरान जल स्रोतों के आसपास की स्थिति का आकलन कर समुदाय को स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए पेड़ों पर वेस्ट मटेरियल का उपयोग कर पानी एवं दाने की व्यवस्था की गई, जो पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण रहा।
24 मार्च से 26 मार्च के बीच आसपास के 12 गांवों में ‘युवा जल संवाद’ आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 550 ग्रामीणों तक जल संरक्षण, जल जीवन मिशन एवं पानी के समुचित उपयोग की जानकारी पहुंचाई गई। इन संवादों के दौरान युवाओं को न केवल जागरूक किया गया, बल्कि उन्हें ग्राम विकास योजनाओं से जोड़ने का भी प्रयास किया गया।
27 मार्च को किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ जल गुणवत्ता परीक्षण, जल से जुड़ी समस्याओं की पहचान एवं समाधान पर चर्चा की गई। इस दौरान रंगोली एवं पेंटिंग के माध्यम से पानी के दुरुपयोग को रोकने के संदेश भी दिए गए, जिससे ग्रामीणों में सकारात्मक सोच विकसित हुई।
अभियान का समापन 28 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं ग्रामीण युवा शामिल हुए। इस अवसर पर जल सर्वेक्षण एवं गुणवत्ता परीक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा जल संरक्षण, जल पुनर्भरण एवं सतत उपयोग के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया तथा समुदाय को जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र न केवल युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि जब युवा आगे आते हैं, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है।
यह पहल “सम्मान – राष्ट्रीय नायकों को श्रद्धांजलि” कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य शहीदों के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए उनके गांवों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित करना है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
