सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में हार्डकोर नक्सली मूचाकी कैलाश ढेर हो गया है। उसके ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम रखा गया था। यह कार्रवाई केंद्र द्वारा तय 31 मार्च की डेड लाइन से ठीक पहले हुई है। जवानों ने शव के अलावा हथियार भी बरामद किए गए हैं। इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक इनामी माओवादी को मार गिराया गया। मारा गया नक्सली प्लाटून नंबर-31 का सेक्शन कमांडर और PPCM मूचाकी कैलाश था, जिस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सुरक्षाबलों ने इस ऑपरेशन को नक्सलियों के 31 मार्च 2026 तक खात्मे की डेडलाइन के तहत अंजाम दिया है। बस्तर रेंज के आईजी ने इसे नक्सलियों के लिए आखिरी मौका बताया। उन्होंने कहा कि समय बहुत सीमित है, नक्सली सरेंडर कर दें।
पुलिस के अनुसार पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के जंगल-पहाड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। रविवार 29 मार्च की सुबह DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली। इस दौरान जंगल में नक्सलियों के साथ सुबह से लेकर शाम तक रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। कई घंटों की मुठभेड़ के बाद जब सर्चिंग हुई तो एक वर्दीधारी माओवादी का शव और हथियार बरामद किया गया्। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली मूचाकी कैलाश निकला जो पूलनपाड़ का रहने वाला था। वह प्लाटून नंबर-31 में सेक्शन कमांडर के पद पर सक्रिय था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह नागरिक हत्याओं, सुरक्षाबलों पर हमले और IED ब्लास्ट की साजिशों में भी शामिल रहा है।
बस्तर रेंज के आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने नक्सलियों को आखिरी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि माओवादी कैडरों के सामने आत्मसमर्पण और पुनर्वास का अवसर अब अंतिम चरण में है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटें, उनके पास समय बहुत सीमित बचा है.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
