विश्व में कोसला ऐसा एकमात्र पावन धाम जहां चैत्र शुक्ल नवमी को मनाया जाता है : माता कौसल्या, पुत्र राम लला और राजा दशरथ का भव्य जन्मोत्सव

शिवरीनारायण। दक्षिण कोसल के के नाम से अभिहित छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिलांतर्गत पावन भूमि-कोसला में माता कौसल्या जन्मभूमि मंदिर में चैत्र शुक्ल नवमी के पावन महापर्व पर कोसला वासियों सहित आसपास व दूर-दराज के भक्त-श्रद्धालु जनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम, उनके पिता चक्रवर्ती राजा दशरथ तथा माता कौसल्या जी का वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाकर अपने व अपने परिजनों को धन्य किए। अखिल ब्रह्मांड में अयोध्यापति चक्रवर्ती राजा दशरथ जी का ऐसा एकमात्र दंपति है। जिनके स्वयं का एवं महारानी कौसल्या तथा पुत्र प्रभु श्री राम जी का जन्म एक ही तिथि को शुभ लग्न-नक्षत्र व समय पर पावन मास चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पुनर्वसु नक्षत्र पर हुआ है। विश्व में कोसला-भूमि ऐसा एकमात्र पावन धरा है।जहां प्रति वर्ष इस पवित्र तिथि पर इनके जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया जाता है। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी धर्म-धरा कोसला वासियों ने माता कौसल्या, पुत्र श्री राम एवं अयोध्या पति चक्रवर्ती राजा दशरथ का जन्मोत्सव समारोह का भव्य आयोजन माता कौसल्या मंदिर कोसला में रखा गया।जहां दिन भर धार्मिक गीत-संगीतमय व भक्तिभाव रस धाराएं प्रवाहित होती रही। इस अद्वितीय जन्मोत्सव के आयोजन पर आसपास व दूर दराज के श्रद्धालु धर्म प्राण जनता बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे समय धार्मिक आचार्यों का व्याख्यान, राम संकीर्तन, रामायण कथा, हवन, महाआरती इत्यादि होती रही। इस पावन दिवस पर ठीक 12 बजे श्री राम-माता कौसल्या – अयोध्यापति चक्रवर्ती राजा दशरथ जी के तैल चित्र का पूजन अर्चन व महाआरती कर जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर शंख-ध्वनि बीजघंट और आतिशबाजी की गई। जिससे पूरा कोसला धाम भक्तिभाव से सराबोर हो गया। सभी श्रद्धालु भक्तजन एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं देकर जन्मोत्सव समारोह को अद्वितीय व ऐतिहासिक बना दिए। शाम 7:00 बजे गांव की महिलाएं पवित्र दीपों की थाल सजा कर जन्मोत्सव महाआरती में शामिल हुए। रामायण गायन में त्रिलोकी नाथ तिवारी, द्वास राम साहू, अशोक साहू, आशीष तिवारी, नागेंद्र साहू, लतेल पटेल,बहरता पटेल, नेतराम साहू सहित अनेक मानस प्रेमियों ने अपना विशेष योगदान दिया। वहीं ख्याति प्राप्त जस गीत पार्टी (पनगांव) की प्रस्तुति काफी उल्लेखनीय रही।इन अवसरों पर मंदिर परिसर में काफी संख्या नर-नारी,युवा बच्चे व वृद्ध सभी वर्ग के लोग प्रसादी ग्रहण किए। इस महापर्व पर आयोजित इन विविध आयोजनों में कोसला व आस-पास के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे। इनमें मुख्य रूप से गांव के सरपंच राजकुमार नारंगे, उप-सरपंच योगेश कुमार साहू,जनपद पंचायत पामगढ़ के उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, पूर्व सरपंच दूर्गेश्वर तिवारी, सुरेश तिवारी,नगर पंचायत शिवरीनारायण के पूर्व अध्यक्ष डॉ. शांति कुमार कैवर्त्य सहित माता कौशल्या जन्मभूमि कोसला तीर्थ क्षेत्र के राजाराम तिवारी,सुधीर तिवारी,प्रहलाद साहू, गौरव तिवारी , कनक साहू,जवाहर साहू, विनोद कश्यप,भागवत धीवर , अर्जुन कश्यप,संतोष पटेल, झाड़ू राम साहू, संतोष कश्यप, बंसी यादव, मोहन कंवर, संतोष कैवर्त्य,तेजराम कश्यप, हुलेश साहू, विनोद कश्यप,गुलाब पटेल तेजराम कश्यप, संतोष पटेल, रामकृष्ण साहू, मोहन कंवर,प्रियांशु यादव एवं शिवरीनारायण से विक्की ठाकुर,शुभ कैवर्त्य सहित आप-पास व दूरदराज के श्रद्धालु भक्तजन काफी संख्या में शामिल थे। इस पावन धाम के आंचल में प्राकृतिक वादियों पर विराजित माता ढोंगाई पाठ मंदिर परिसर में नवरात्रि उत्सव की धूम रही। जहां भागवताचार्य पंडित अनिल शर्मा के आचार्यकत्व में भागवत महापुराण कथा आयोजित किया गया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *