शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने अपने एक दिवसीय जांजगीर -चांपा जिला प्रवास के दौरान केरा रोड शिवरीनारायण में बी आर साहू नर्सिंग होम हॉस्पिटल, डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का शुभारंभ किया एवं वे शिवरीनारायण में महिला ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित बटुकों के उपनयन संस्कार के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने दिनांक 30 मार्च को शाम 7:30 बजे बी आर साहू नर्सिंग होम हॉस्पिटल डेंटल केयर एंड फिजियोथैरेपी का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत जांजगीर – चांपा के अध्यक्ष श्रीमती सत्या लता मिरी ने की। इस अवसर पर अपने आशीर्वचन संदेश में राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि – यह अत्यंत ही गौरव का विषय है कि निकट के ही गांव तुस्मा के निवासियों के द्वारा शिवरीनारायण जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के लिए इस अस्पताल को प्रारंभ किया गया है, यह उनके माता-पिता के संस्कार का प्रभाव है कि इन्होंने अपने जन्म स्थान को ही सेवा का केंद्र बनाया। कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती मिरी ने कहा कि -वर्तमान में लोग प्राय: पढ़ -लिखकर शहरों की ओर प्रवास करते हैं किंतु यहां दोनों डॉक्टर भाई -बहन अपने पैतृक स्थान में ही सेवा का शुभारंभ कर रहे हैं यह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बात हो जिसे पूरा करने के लिए हमारे मदद की आवश्यकता हो तो हम निश्चित रूप से मदद करेंगे। लोगों को जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, डॉक्टर चौलेश्वर चंद्राकर, डॉक्टर शिवनारायण द्विवेदी, ने भी संबोधित किया इस अवसर पर विशेष रूप से निरंजन लाल अग्रवाल, योगेश शर्मा, श्रीमती सरिता धन्नु साहू की गरिमामय उपस्थित थी। संचालन बलराम पटेल ने किया। कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर नवीन साहू, डॉक्टर रेणुका साहू सहित साहू परिवार के सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त महिला ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित उपनयन संस्कार के कार्यक्रम में वीरेंद्र तिवारी, सुबोध शुक्ला, सुशील मिश्रा, जानकी मोहन लाडली, संजय शर्मा, प्रतीक शुक्ला, सुधीर मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे। प्रेस को जानकारी मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव ने प्रदान की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
