बिलासपुर। बेलगहना पुलिस ने दो ऐसे युवकों को पकड़ा है जो कार सवारों को घातक हथियार अड़ाकर लूटने का प्रयास किया। जब गांव वालों ने आरोपियों को घेरा तो दोनो बाइक छोड़कर भाग गए थे। आरोपियों के खिलाफ धारा 296,351 (3). 312. 126 (2), 3 (5) बीएनएस एवं 25.27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है
मिली जानकारी के अनुसार 01.04.2026 की रात गनियारी से मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर अपनी कार से हरिल साय, निलिमा तिर्की एवं रामप्यारी तिर्की विचारपुर लौट रहे लौट रहे थे। तभी रात करीबन 10:30 बजे बेलगहना से कोनचरा मार्ग में सुनसान जंगल में नीलगिरी प्लाट के पास मोटरसायकल सवार दो युवक चाकू दिखलाकर रास्ता रोकने की कोशिश की। लेकिन कार चालक हरिल साय ने अपनी कार तेजी से निकाल कर ले भागा। इसके बाद मोटरसायकल सवार आरोपियों ने लगभग 7 किलोमीटर तक पीछा करते हुए विचारपुर में रोक लिया। फिर कार सवार हरिल साय, निलिमा एवं रामप्यारी तिर्की को चाकू अड़ाकर जान से मारने की धमकी देते हुये लूट का प्रयास करने लगे। इसी दौरान कुछ ग्रामवासियों के आ जाने पर आरोपीगण अपना बिना नंबर वाली बाइक छोड़कर भाग गये। घटना के बाद पीड़ितों ने भयवश एवं रात्रि होने के कारण चौकी में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराया। दिनांक 02.04.2026 को प्रार्थी हरिल साय पिता स्व. अमरसाय उम्र 32 वर्ष विचारपुर चौकी बेलगहना की रिपोर्ट पर बेलगहना पुलिस ने अपराध दर्ज किया। इसके बाद चौकी प्रभारी बेलगहना हेमंत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी प्रारम्भ की गई। बेलगहना पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये चंद घण्टों में ही प्रकरण के दोनों आरोपी 1 सिद्धान्त पाण्डेय उर्फ राज पाण्डेय पिता राहुल पाण्डेय उम्र 20 वर्ष साकिन गंगानगर बेलगहना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग.2- राजकुमार पोर्त उर्फ सोनू पिता चुन्नीलाल पोर्ते उम्र 20 वर्ष साकिन करवा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग. को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया तो जुर्म स्वीकार कर लिया। प्रकरण में आरोपी सिद्धान्त पाण्डेय से एक खंजरनुमा धारदार काले रंग का चाकू एवं आरोपी राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू से एक स्टील का फोल्डिंग धारदार चाकू कुल दो नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपियों को गिरप्तारी बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण में गिरप्तार आरोपी सिद्धान्त पाण्डेय का पूर्व अपराधिक इतिहास भी रहा है। आरोपी सिद्धान्त बलात्कार पाक्सो सहित आर्म्स एक्ट का भी आरोपी रहा है। कार्यवाही में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सउनि मोतीलाल सुर्यवंशी, अंकित जायवाल, धीरज जायसवाल ईश्वर नेताम, कौशल बिन्झवार सहित बेलगहना चौकी स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
नाम आरोपी
1- सिद्धान्त पाण्डेय उर्फ राज पाण्डेय पिता राहुल पाण्डेय उम्र 20 वर्ष साकिन गंगानगर बेलगहना चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग.
2- राजकुमार पोर्त उर्फ सोनू पिता चुन्नीलाल पोर्ते उम्र 20 वर्ष साकिन करवा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर छ.ग.
जप्ती :- 1- अपराध में प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो स्प्लेण्डर मोटरसायकल
2- एक खंजरनुमा धारदार चाकू
3- एक स्टील का धारदार फोल्डिंग चाकू
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
