बिलासपुर। धान खरीदी केन्द्र गतौरा में 28 लाख 51 हजार रुपए का गबन करने वाले प्रबंधक, खरीदी केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मिलकर 919.96 क्विंटल धान को गायब कर दिया है।
मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, मर्यादित मस्तुरी बिलासपुर ने थाने में आकर लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि सेवा सहकारी समिति गतौरा के पंजीयन कमांक 1294 के धान खरीदी केन्द्र से 919.96 क्विंटल धान गायब है। गतौरा के संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही ने मिलकर शासकीय धान गबन कर दिया है। जब धान खरीदी केन्द्र में संयुक्त जांच दल द्वारा भौतिक सत्यापन किया तो 919.96 क्विंटल धान समिति केन्द्र से गायब मिला। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 की जारी धान उपार्जन निति का उल्लघंन कर संस्था प्रबंधक कोमल चंद्राकर, प्राधिकृत अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, धान खरीदी केन्द्र प्रभारी लव कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर हुलेश्वर धिरही ने योजना बनाकर धान गबन किया है। जिससे समिति को 919.96 क्विंटल धान का नुकसान हुआ है। जिसकी कीमत 28 लाख 51 हजार रूपये होता है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, और विवेचना के दौरान आरोपीगण 01.कोमल प्रसाद चंद्रकार 02.राजेन्द्र राठौर एवं 03.हुलेश्वर धीरही को उनके घर में दबिश देकर कर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपियो ने घटना करना स्वीकर कर लिया। आरोपियो को आज 03.04.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-
01. कोमल प्रसाद चंद्रकार पिता फागुराम उम्र 46 साल निवासी कर्रा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
02. राजेन्द्र राठौर पिता स्व. मल्लूराम राठौर उम्र 64 साल निवासी बजरंग चौक गौतरा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर
03. हुलेश्वर धीरही पिता गंगा प्रसाद धीरही उम्र 38 साल निवासी सुकुलकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
