बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 3.329 किला ग्राम गांजा जप्त किया गया है। इसके अलावा आरोपी से 2 वाकी टाकी भी जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनपुर अंशिका जैन प्रशिक्षु (भापुसे) के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब, गाँजा, नशीली दवाई बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही करने मुखबिर तैनात किया गया है। 05/04/2026 को जरिये मुखबीर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति पेण्ड्रा की ओर से नीले रंग की कार में भारी मात्रा में गाँजा बिक्री करने बिलासपुर की ओर लेकर आ रहा है। सूचना से थाना प्रभारी रतनपुर ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर थाना रतनपुर में टीम गठित कर रेड कार्यवाही के लिए रवाना होकर ग्राम घॉसीपुर के पास कार को रोक लिया। कार की जांच करने पर मादक पदार्थ गाँजा लगभग 3.329 कि.ग्रा. कीमती 1,65,000 रूपये, 01 नग मोबाई फोन, 02 वॉकी-टॉकी व परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर कार सवार सौरभ मिश्रा नामक व्यक्ति गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुछताछ करने पर गॉजा बिलासपुर की ओर बिक्री हेतु ले जाना बताने से उसके विरूद्ध थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, सउनि पवन सिंह,प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, आर. संजय यादव, म.आर. अंजेला खलखो का विशेष योगदान रहा।
जप्ती – 3.329 कि. ग्राम गॉजा कीमती 1,65000 रूपये, गॉजा परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, 02 वॉकी टाकी, 01नग मोबाईल फोन कुल कीमती 6,77,000 रूपये।
गिरफ्तार आरोपी –
1. सौरभ मिश्रा पिता स्व. अनिल मिश्रा उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम धनगंवा थाना गौरेला जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही छ.ग.।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
रायपुरOctober 2, 2026कोल लेवी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस, सूर्यकांत तिवारी की डायरी में है लेनदेन का जिक्र
