बिलासपुर। नगर निगम की सामान्य सभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। सामान्य सभा में जो प्रस्ताव पास किया गया है उसमें सबसे महत्वपूर्ण क्रिकेट स्टेडियम है। इसके लिए नगर निगम ने मंगला में 12 एकड़ जमीन देने का निर्णय लिया है। इसी तरह शहर में लोगों के घरों तक LPG गैस उपलब्ध कराने के लिए छठघाट और मंगला में जमीन दिया जाएगा। 77 एकड़ जमीन में सोलर प्लांट लगाने का प्रस्ताव भी पास किया गया है।
सोमवार को स्व लखीराम ऑडिटोरियम में नगर निगम के सामान्य सभा का आयोजन किया गया। इस सामान्य सभा के अंत में महापौर पूजा विधानी ने वार्षिक बजट प्रस्तुत किया। इसके अलावा दर्जनभर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किए गए। सामान्य सभा में जो प्रस्ताव पास हुए है उसमें पुराना बस स्टैन में बने कॉम्प्लेक्स की दुकानों को 3 साल के किराए पर देने का निर्णय लिया गया है। मोका चौक में बने उद्यान का नाम शहीद दीपक उपाध्याय के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कपिल नगर सरकंडा में महाकवि कपिलनाथ कश्यप का पूर्ण नाम अंकित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही अरपा रिवर ब्यू में अटल और इंदिरा सेतु जंक्शन चौक का नाम महर्षि कश्यप ऋषि के नाम करने का निर्णय भी लिया गया है। इस चौक में समाज के लोगों ने अष्टधातु की मूर्ति लगाने अनुमति देने की मांग की थी। सामान्य सभा में मूर्ति लगाने की अनुमति समाज के लोगों को दी गई है। नगर निगम की सामान्य सभा में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शहर में क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए जमीन देने का पास किया है। किकेट संघ बिलासपुर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को बिलासपुर शहर में किकेट स्टेडियम निर्माण के लिए नगर निगम बिलासपुर से जमीन देने की मांग की थी। क्रिकेट संघ ने मंगला में से 12.00 एकड़ जमीन की मांग की थी। इस मांग पर सहमति जताते हुए मंगला में 12 एकड़ जमीन भारतीय किकेट कंट्रोल बोर्ड को लीज पर दिये जाने का प्रस्ताव पास किया है। मंगला में जमीन देने पहले 07 सदस्यीय समिति ने स्थल का निरीक्षण किया था। इस जमीन के पूर्व में 80 फिट अरपा-भैंसाझार सड़क है और दक्षिण में दीनदयाल कॉलोनी / लोखड़ी फाटक की ओर जाने वाली प्रस्तावित 80 फिट चौड़ी सड़क है। क्रिकेट बोर्ड को यह भूमि 30 वर्षीय पट्टे पर आबंटित की जावेगी और उन्हें लीज की नियम व शर्तों का पालन करना पड़ेगा। लेकिन भूमि का स्वामित्व नगर पालिक निगम बिलासपुर का ही रहेगा। इसके अलाव शहर में लोगों को पाइप लाइन से LPG गैस सप्लाई के लिए भी सामान्य सभा ने बड़ा प्रताव को पास किया है। इस प्रस्ताव के अनुसार अदानी PNG कंपनी को गैस स्टेशन बनाने के लिए छठघाट में 35.42 वर्ग मीटर और मंगला में अरपा भैंसाझार रोड के किनारे हनुमान मंदिर के पास भी 35.42 वर्ग मीटर जमीन देने का निर्णय लिया है। इस दोनो जमीन के बदले में नगर निगम को कंपनी से 15 से 17 लाख रुपए मिलेंगे। इसके अलावा हर साल भू भाटक भी मिलेगा। नगर निगम के सामान्य सभा में एक और बड़ा प्रस्ताव पास हुआ है। जिसमें कारी छापर की 76.87 एकड़ जमीन में सोलर प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। यह जमीन महादानी पंडित देवकीनंदन दीक्षित ने नगर निगम को दान में दिया था। यहां सोलर प्लांट लगने से नगर निगम को 50 से 75 प्रतिशत बिजली बिल की बचत होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
