रायगढ़। पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नाबालिग को देह व्यापार में झोंकने वाला गिरोह का पर्दाफाश किया है। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश से खरीदार समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपए में बेचकर एक युवक से नाबालिग की जबरन शादी करा दिया था।
SSP शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिग बालिका को देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 17 वर्षीय पीड़िता को सुरक्षित रेस्क्यू कर चार दलाल सहित एक खरीदार को मध्यप्रदेश के छतरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ अजय नागवंशी को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़िता जो रायगढ़ जिले की निवासी है, ने 11 अप्रैल 2026 को शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता उसे हमेशा डांट फटकार करते थे जिसके कारण एक दिन (26 नवंबर 2025) वह गांव के खेल मैदान में थी। उसी समय उसकी परिचित लड़की चमेली (परिवर्तित नाम) उसे रायगढ़ में काम दिलाने का बहाना देकर रायगढ़ ले आयी। रायगढ़ के निकले महादेव मंदिर के पास पहले से सक्रिय गिरोह के सदस्य- बिन्दिया रात्रे, अभय यादव, चिकू खान, पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची से मिलवाया जिनके द्वारा भी बालिका को काम दिलाने का झांसा देकर दूसरे दिन सागर (म.प्र.) लेकर गये। सागर जिले के एक गाँव में बालिका को सुनील नामक व्यक्ति से मंदिर में पैसा लेकर जबरन शादी करा दिया और वापस आ गये। सुनील ने जबरजस्ती बालिका के साथ शारीरिक संबंध बनाया। मौका देखकर बालिका सागर (म.प्र.) से ट्रेन में बैठकर वापास रायगढ़ आ गई। उसके पिताजी के डर के कारण घर नहीं गई, रायगढ़ में बिन्दिया से मिली जिसने अपने पास रहना कहकर बहलाफुसला कर धंधा (दुष्कर्म) कराने लडको के पास भेजती और धंधा का पैसा लेती थी। बालिका के आवेदन पर अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 137(2), 143, 96, 98, 99, 64, 3(5) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर बालिका का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया और मेडिकल बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। पुलिस ने चमेली (परिवर्तित नाम) जो विधि से संघर्ष बालिका है को हिरासत में लेने पर उसने सभी आरोपी एक राय होकर बालिका को सागर मध्यप्रदेश के सुनील दीक्षित नामक व्यक्ति को डेढ़ लाख रूपये में बेचकर विवाह कराना एवं रकम को आपस में बांटना बताया गया। आरोपियों के मेमोरेडम के आधार पर खर्च के बाद बचे 7000 रूपये नगदी एवं मोबाइलों को जप्त किया गया है। उसके बाद आरोपी सुनील दिक्षित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सागर रवाना हुई और 13 अप्रैल को जिला छतरपुर के उसके गांव मे दबोच लिया। आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है। अभिरक्षा में ली गई विधि से संघर्षरत बालिका को किशोर न्यायालय और अन्य आरोपी- बिन्दिया रात्रे, चिकू खान, पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची और सुनील दिक्षित को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी अभय यादव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है । पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ अजय नागवंशी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी एसआई कुसुम कैवर्त, एएसआई मनमोहन बैरागी, कांस्टेबल चंद्रेश पाण्डेय, राजेश खांडे, विकास कुजूर एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी – 1. सिरिन बानू उर्फ पूजा उर्फ बॉबी उर्फ चाची पति मोह. वकील उम्र 45 वर्ष सा. बीड़पारा रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (छ.ग.)
2. बिंदिया रात्रे पिता स्व. रामलाल रात्रे उम्र 23 वर्ष सा. इंदिरा नगर भोला गली रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (छ.ग.)
3. मोह. दानिश उर्फ चीकू पिता मोह. वकील उम्र 20 वर्ष सा. बीड़पारा रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ (छ.ग.)
4. सुनील दिक्षित पिता बाबूलाल दिक्षित उम्र 37 साल निवासी बिलवार थाना गुजगंज जिला छतरपुर (मध्यप्रदेश)
5. विधि से संघर्षरत बालिका
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 16, 202624 लाख के शासकीय रावण पर विजय केशरवानी के सवाल, सीएसआर राशि का स्रोत, टेंडर और भुगतान प्रक्रिया सार्वजनिक करे नगर निगम
बिलासपुरOctober 16, 2026JCB ऑपरेटर को 3 साल का कठोर कारावास, 26 हजार रूपए का जुर्माना भी, क्या है मामला पढ़े खबर…
बिलासपुरOctober 16, 2026धान खरीदी की तैयारी शुरू, अधिकारियों ने ली समिति प्रबंधकों और खरीदी केंद्र प्रभारियों की बैठक
बिलासपुरOctober 16, 2026खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जप्त, रात में चोरी करके ले जा रहे थे रेत और गिट्टी
